निकिता पोरवाल ने महिला सशक्तीकरण बिल को समर्थन देते हुए कहा- महिलाओं को मिलेगी मजबूती

Click to start listening
निकिता पोरवाल ने महिला सशक्तीकरण बिल को समर्थन देते हुए कहा- महिलाओं को मिलेगी मजबूती

सारांश

फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 की विजेता निकिता पोरवाल ने महिला सशक्तीकरण बिल का समर्थन किया। उन्होंने इसे देश के लिए जरूरी कदम बताया और सभी से इस पर समर्थन देने की अपील की।

Key Takeaways

  • महिला सशक्तीकरण बिल का समर्थन
  • निकिता पोरवाल का सामाजिक योगदान
  • महिलाओं की ताकत को बढ़ावा देना
  • भुवनेश्वर में भव्य कार्यक्रम की तैयारी
  • उड़िया नव वर्ष की शुभकामनाएं

अहमदाबाद, 14 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 की विजेता निकिता पोरवाल ने महिला सशक्तीकरण बिल का समर्थन किया। उन्होंने मंगलवार को अहमदाबाद में शॉपिंग फिल्म फेस्टिवल के दौरान राष्ट्र प्रेस के साथ बातचीत की।

निकिता ने इस बिल को देश के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने कहा, "हम एक ऐसे देश में रहते हैं, जहाँ महिलाओं को विशेष स्थान दिया जाता है। इस बिल पर संसद में चर्चा होना बहुत अच्छा है। मैं इस पहल के लिए सभी को शुभकामनाएं देती हूं और आशा करती हूं कि लोग इसका समर्थन करें।"

उन्होंने आगे कहा, "इस बिल के माध्यम से कई महिलाओं को और ताकत मिलेगी। मुझे पूरा विश्वास है कि इसके परिणाम अच्छे और सुखद होंगे।"

अभिनेत्री ने भुवनेश्वर में 18 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि देश के 30 राज्यों से विजेता वडोदरा पहुंच चुके हैं। निकिता ने कहा, "यहां भव्य तैयारी चल रही है। 18 तारीख को एक बड़ा कार्यक्रम होगा। मैं सभी से अपील करती हूं कि आप विजेताओं का मनोबल बढ़ाएं और उनका समर्थन करें। यहाँ मैं विजेताओं को क्राउन पहनाऊंगी और वे मिस फैमिना का प्रतिनिधित्व करेंगी।"

उन्होंने उड़िया नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। निकिता ने कहा, "मिस फैमिना और मेरी तरफ से सभी को उड़िया नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उम्मीद करती हूं कि यह नया साल सभी के लिए तरक्की और खुशियों से भरा हो।"

निकिता ने गुजरात में दोबारा आने पर खुशी व्यक्त की और इसे अपना दूसरा घर बताया। उन्होंने कहा, "मेरा जन्म उज्जैन में हुआ था, लेकिन अपनी असली पहचान मुझे गुजरात में मिली। मैंने वडोदरा में कला सीखी और महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी से रंगमंच में ग्रेजुएशन किया है। गुजरात आकर मुझे हमेशा खुशी मिलती है।"

Point of View

बल्कि समाज में समानता की दिशा में भी एक कदम बढ़ाएगा। ऐसे कदमों की आवश्यकता है ताकि महिलाओं को उनकी पूरी क्षमता का एहसास हो सके।
NationPress
14/04/2026

Frequently Asked Questions

महिला सशक्तीकरण बिल क्या है?
महिला सशक्तीकरण बिल एक महत्वपूर्ण कानून है जो महिलाओं के अधिकारों और उनकी सुरक्षा को बढ़ावा देता है।
निकिता पोरवाल कौन हैं?
निकिता पोरवाल फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 की विजेता हैं और एक प्रमुख अभिनेत्री हैं।
यह बिल महिलाओं को कैसे मदद करेगा?
यह बिल महिलाओं को कानूनी सुरक्षा, रोजगार के अवसर और सामाजिक समानता प्रदान करेगा।
कार्यक्रम कब और कहाँ हो रहा है?
कार्यक्रम 18 अप्रैल को भुवनेश्वर में होगा।
उड़िया नव वर्ष क्या है?
उड़िया नव वर्ष एक सांस्कृतिक उत्सव है जो ओडिशा में मनाया जाता है और यह नए साल के आरंभ का प्रतीक है।
Nation Press