अमेरिका की विश्व में मुठभेड़ और युद्ध को बढ़ावा देने की कोशिशें बंद होनी चाहिए
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, २५ फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने मंगलवार को रूस-यूक्रेन संकट पर एक महत्वपूर्ण सम्मेलन का आयोजन किया। इस बैठक में अमेरिकी प्रतिनिधि ने एक बार फिर से चीन पर आरोप लगाया और उस पर कीचड़ उछाला। यूएन में चीनी प्रतिनिधि फू छोंग ने इस आरोप का खंडन किया।
फू छोंग ने कहा कि अमेरिका ने कुछ समय से विभिन्न बहानों और झूठों का सहारा लेकर लगातार चीन की छवि खराब करने का प्रयास किया है। यह एक स्पष्ट राजनीतिक हेरफेर है। इसका मुख्य उद्देश्य गुटीय संघर्ष भड़काना और विभाजन तथा टकराव को बढ़ावा देना है। चीन ने अमेरिका से एक बार फिर अपील की है कि वह दूसरों पर आरोप लगाना बंद करे और दुनिया में मुठभेड़ और युद्ध को उत्पन्न करना बंद करे।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)