26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

यूनेस्को में छेन छुन की शिक्षा के सहायक महानिदेशक के रूप में नियुक्ति

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
यूनेस्को में छेन छुन की शिक्षा के सहायक महानिदेशक के रूप में नियुक्ति

सारांश

यूनेस्को के महानिदेशक खालिद अल-एनानी ने 4 अप्रैल को प्रोफेसर छेन छुन की शिक्षा के सहायक महानिदेशक के रूप में नियुक्ति की घोषणा की। यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

मुख्य बातें

छेन छुन को यूनेस्को में महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।
उनका शिक्षा में 30 वर्षों का अनुभव है।
यह नियुक्ति वैश्विक शिक्षा में सुधार की दिशा में एक कदम है।
छेन छुन अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देंगे।
उनकी नियुक्ति से छात्रों को आवश्यक कौशल प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

बीजिंग, 5 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। यूनेस्को के महानिदेशक खालिद अल-एनानी ने 4 अप्रैल को चीन के प्रोफेसर छेन छुन को शिक्षा के सहायक महानिदेशक के पद पर नियुक्त करने की आधिकारिक घोषणा की है। यह ऐतिहासिक अवसर है, जब किसी चीनी नागरिक को दूसरी बार इस महत्वपूर्ण भूमिका में रखा गया है।

यूनेस्को द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि छेन छुन एक प्रतिष्ठित विद्वान, भौतिक विज्ञानी और शिक्षा विशेषज्ञ हैं, जिनके पास 30 वर्षों से अधिक का शैक्षणिक और प्रशासनिक नेतृत्व का अनुभव है। उन्होंने पूर्वी चीन नॉर्मल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के रूप में कार्य किया और वरिष्ठ प्रबंधन स्तर पर भी अपनी सेवाएं दी हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, वे लंबे समय से यूनेस्को से संबद्ध गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं।

2012 से 2017 तक, उन्होंने पूर्वी चीन नॉर्मल यूनिवर्सिटी में शिक्षक शिक्षा में यूनेस्को चेयर के रूप में कार्य किया। 2021 से, वे यूनेस्को शिक्षक शिक्षा केंद्र की परिषद के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं, जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग और शिक्षक प्रशिक्षण को बढ़ावा देना है।

बयान में उल्लेख किया गया है कि छेन छुन शिक्षा प्रणाली में परिवर्तनों को बढ़ावा देने, समान, समावेशी और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा को लागू करने में महानिदेशक की सहायता करेंगे। इसके साथ ही, वे छात्रों को मानवता के लाभ और वैश्विक शांति को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कौशल प्राप्त करने में मदद करेंगे।

(स्रोत- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

छेन छुन को यूनेस्को में कौन सा पद मिला है?
छेन छुन को यूनेस्को में शिक्षा के सहायक महानिदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है।
छेन छुन का शैक्षणिक अनुभव क्या है?
छेन छुन के पास 30 से अधिक वर्षों का शैक्षणिक और प्रशासनिक नेतृत्व का अनुभव है।
छेन छुन का पूर्व में क्या कार्यक्षेत्र रहा है?
उन्होंने ईस्ट चाइना नॉर्मल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के रूप में कार्य किया है और यूनेस्को से संबंधित कार्यों में भी सक्रिय रहे हैं।
छेन छुन की नियुक्ति का महत्व क्या है?
उनकी नियुक्ति से शिक्षा प्रणाली में सुधार और वैश्विक शांति को बढ़ावा मिलेगा।
छेन छुन कब से यूनेस्को शिक्षक शिक्षा केंद्र के अध्यक्ष हैं?
वे 2021 से यूनेस्को शिक्षक शिक्षा केंद्र के परिषद के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 दिन पहले
  2. 2 सप्ताह पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले