10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

सपा ने देश के साथ मजबूती से खड़ा रहना तय किया, कांग्रेस का प्रदर्शन अनुचित: आशुतोष वर्मा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
सपा ने देश के साथ मजबूती से खड़ा रहना तय किया, कांग्रेस का प्रदर्शन अनुचित: आशुतोष वर्मा

सारांश

आशुतोष वर्मा ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि सपा देश के साथ खड़ी है और कांग्रेस की यह हरकत मुद्दों से ध्यान हटाने वाली है।

मुख्य बातें

सपा देश के साथ खड़ी है।
कांग्रेस का प्रदर्शन अनुचित था।
इजरायल के साथ संबंधों में ईरान को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
भाजपा के कामों की वास्तविकता को उजागर करना आवश्यक है।
राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप की सीमा पार नहीं करनी चाहिए।

लखनऊ, 25 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आशुतोष वर्मा ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए शर्टलेस प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस प्रकार का प्रदर्शन कर एक गलती की है।

लखनऊ में राष्ट्र प्रेस से बातचीत में आशुतोष वर्मा ने स्पष्ट किया कि जब बात देश की होती है तो हम देश के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि सपा, एआई समिट में प्रदर्शन को राजनीतिक दृष्टि से उचित नहीं मानती। उन्होंने कांग्रेस को यह सलाह दी कि यह भाजपा का कार्यक्रम नहीं था। वहां देशभर से लोग उपस्थित थे और ऐसे समय प्रदर्शन नहीं होना चाहिए था। हमारे पास कई मुद्दे हैं, जिनके आधार पर हम सरकार को चुनौती दे सकते थे। लेकिन कांग्रेस की इस ओछी हरकत ने सभी का ध्यान मुद्दों से हटा दिया है। लड़ाई केवल राजनीतिक तरीके से होनी चाहिए, देश की अस्मिता को नजरअंदाज करके नहीं।

पीएम मोदी के इजरायल दौरे पर आशुतोष वर्मा ने कहा कि इजरायल के साथ संबंधों को ईरान को नजरअंदाज करके नहीं बनाना चाहिए। ईरान हमारे लिए एक पुराना मित्र है, और सदियों से हमारे सांस्कृतिक रिश्ते रहे हैं। कई बार भारतीय और ईरानी संधियों की बात होती है। किसी भी देश के साथ रिश्ते बनाते समय दूसरे देश को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। भाजपा के लोग इजरायल का नाम लेकर ईरान और फिलिस्तीन को निशाना बना रहे हैं, जो उचित नहीं है।

शंकराचार्य पर लगे आरोपों के संदर्भ में सपा नेता ने कहा कि भाजपा सनातन की बात करती है, लेकिन उसी भाजपा के लोग शंकराचार्य पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। क्या राजनीति इस स्तर तक गिर गई है?

उन्होंने कहा कि केरल का नाम केरलम रखा गया है, जो एक सकारात्मक कदम है। लेकिन भाजपा इसे अपने लिए श्रेय लेने का प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में बैठकर लोगों के कल्याण के लिए काम करना चाहिए, लेकिन भाजपा ने देश के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। भाजपा अपने कामों का ढिंढोरा अधिक पीटती है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जबकि कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं कि उसने अपने प्रदर्शन के माध्यम से मुद्दों को भटकाया। यह स्थिति निश्चित रूप से आगामी चुनावों में प्रभाव डालेगी।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आशुतोष वर्मा ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर क्या कहा?
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने शर्टलेस प्रदर्शन कर एक गलती की है और यह देश के मुद्दों से ध्यान हटाने वाला है।
सपा का क्या कहना है देश के प्रति?
सपा ने स्पष्ट किया है कि जब बात देश की होती है, तो वे मजबूती से देश के साथ खड़े हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले