28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आगर मालवा में सरकारी राशन की कालाबाजारी पर प्रशासनिक कार्रवाई, 53 बोरी अनाज जब्त

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आगर मालवा में सरकारी राशन की कालाबाजारी पर प्रशासनिक कार्रवाई, 53 बोरी अनाज जब्त

सारांश

आगर मालवा में पीडीएस के अनाज की कालाबाजारी की सूचना पर प्रशासन ने एक पिकअप वाहन को पकड़ा। नायब तहसीलदार ने कार्रवाई करते हुए 53 बोरी राशन जब्त किया। इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य बातें

आगर मालवा में राशन की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई 53 बोरी राशन जब्त किया गया खाद्य विभाग की जांच जारी है दोषियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी गरीबों के हक का अनाज हड़पने वालों को नहीं बख्शा जाएगा

आगर मालवा, 12 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा क्षेत्र में प्रशासन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत मिलने वाले अनाज की कालाबाजारी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। नायब तहसीलदार अरुण चंद्रवंशी ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पीडीएस के चावल से भरे एक पिकअप वाहन को पकड़कर खाद्य विभाग के हवाले कर दिया।

प्रशासन को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ दुकानदार पीडीएस का चावल खरीदकर उसे अवैध रूप से बाहर बेच रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर नायब तहसीलदार ने निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की। जांच के दौरान पिकअप वाहन में 35 कट्टे चावल, 8 बोरी मसूर और 10 बोरी गेहूं भरा हुआ पाया गया। कार्रवाई के बाद तुरंत खाद्य विभाग को सूचित किया गया, जिस पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुरेश गुर्जर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह वाहन ग्राम मोड़ी निवासी प्रद्युम्न जैन का है। साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि वाहन में भरा अनाज नलखेड़ा के फुटकर व्यापारियों को बेचने की कोशिश की जा रही थी। फिलहाल पिकअप वाहन को नलखेड़ा थाने में खड़ा कराया गया है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पीडीएस अनाज की कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गरीबों के हक का अनाज हड़पने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुरेश गुर्जर ने बताया कि सरकारी राशन को बेचने की कोशिश की जा रही थी। राशन से भरे पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। राशन वितरक के बारे में पता किया जा रहा है, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह कदम न केवल कानून के प्रति जवाबदेही को दर्शाता है, बल्कि गरीबों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए एक मजबूत संदेश भी देता है।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आगर मालवा में क्या हुआ?
आगर मालवा में प्रशासन ने पीडीएस अनाज की कालाबाजारी पर कार्रवाई करते हुए 53 बोरी राशन जब्त किया।
इस कार्रवाई के पीछे कौन था?
नायब तहसीलदार अरुण चंद्रवंशी ने सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
क्या कार्रवाई के बाद आगे की प्रक्रिया है?
खाद्य विभाग मामले की गहन जांच कर रहा है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
क्या वाहन का मालिक पकड़ा गया?
प्रारंभिक जांच में वाहन का मालिक प्रद्युम्न जैन सामने आया है, और उससे पूछताछ की जा रही है।
प्रशासन ने क्या कहा?
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गरीबों के हक का अनाज हड़पने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले