अखिलेश यादव का कड़ा आरोप: भाजपा ने विदेश नीति को गिरवी रखा, संसद में होनी चाहिए चर्चा

Click to start listening
अखिलेश यादव का कड़ा आरोप: भाजपा ने विदेश नीति को गिरवी रखा, संसद में होनी चाहिए चर्चा

सारांश

अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा ने इसे गिरवी रख दिया है। युद्ध और महंगाई जैसे गंभीर मुद्दों पर संसद में चर्चा की आवश्यकता पर जोर दिया।

Key Takeaways

  • अखिलेश यादव का आरोप है कि भाजपा सरकार ने विदेश नीति को गिरवी रखा है।
  • युद्ध और महंगाई जैसे मुद्दों पर संसद में चर्चा होनी चाहिए।
  • कांशीराम के जन्मदिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
  • इटावा लायन सफारी में शेरों की संख्या बढ़ी है।
  • सरकार को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को नियंत्रित करना चाहिए।

लखनऊ, 9 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को केंद्र सरकार की विदेश नीति पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने देश की विदेश नीति को गिरवी रख दिया है।

उन्होंने कहा कि देश के सामने युद्ध, महंगाई और विदेशों में फंसे भारतीयों जैसे गंभीर मुद्दे हैं, जिन पर संसद में गहन चर्चा होनी चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि यह पहली बार है जब भारत की विदेश नीति पर दूसरे देशों का प्रभाव स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आत्मनिर्भरता की बात करती है, लेकिन तेल खरीदने जैसे महत्वपूर्ण निर्णयों पर अमेरिका का दबाव स्पष्ट है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को युद्ध की स्थिति में अपना स्पष्ट रुख सामने लाना चाहिए। युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक, कामकाजी लोग, पर्यटक और पत्रकार फंसे हुए हैं। उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। साथ ही युद्ध के कारण आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करना भी सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि जब संसद के बजट सत्र का पहला चरण समाप्त हुआ था तब हालात भिन्न थे, लेकिन वर्तमान युद्धकालीन परिस्थितियों में देश की प्राथमिकताएं बदल गई हैं। ऐसे में संसद में विदेश नीति, राष्ट्रीय संप्रभुता, आपूर्ति व्यवस्था और विदेशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए।

इस बीच, उन्होंने इटावा लायन सफारी में एशियाई शेरों की बढ़ती संख्या पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार के दौरान शुरू की गई इस परियोजना का उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को मजबूत करना था।

हाल ही में सफारी की शेरनी ‘नीरजा’ ने तीसरी बार चार शावकों को जन्म दिया है, जिससे यहां शावकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। उन्होंने सफारी से जुड़े कर्मचारियों और विशेषज्ञों को बधाई देते हुए कहा कि पर्यावरण के चक्र में हर प्राणी का अपना महत्व होता है और प्रकृति संरक्षण के लिए सकारात्मक पहल जरूरी है।

सपा अध्यक्ष ने यह भी घोषणा की कि बहुजन नायक कांशीराम के 92वें जन्मदिवस पर 15 मार्च को समाजवादी पार्टी प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर ‘बहुजन समाज दिवस’ या ‘पीडीए दिवस’ के रूप में कार्यक्रम आयोजित करेगी।

उन्होंने कहा कि कांशीराम ने अपना जीवन बहुजन समाज को संगठित करने और उसे शासन में भागीदारी दिलाने के लिए समर्पित किया था। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की विचारधारा के तहत सामाजिक न्याय और भाईचारे को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Point of View

बल्कि वैश्विक स्तर पर भी है। ऐसे में संसद में इस पर चर्चा आवश्यक है।
NationPress
09/03/2026

Frequently Asked Questions

अखिलेश यादव ने सरकार पर क्या आरोप लगाया?
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने भारत की विदेश नीति को गिरवी रख दिया है।
कौन-कौन से मुद्दों पर चर्चा की आवश्यकता है?
युद्ध, महंगाई और विदेशों में फंसे भारतीयों जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा की आवश्यकता है।
कांशीराम के जन्मदिवस पर क्या कार्यक्रम होगा?
15 मार्च को सभी जिला मुख्यालयों पर 'बहुजन समाज दिवस' या 'पीडीए दिवस' मनाया जाएगा।
सफारी में एशियाई शेरों की संख्या में क्या वृद्धि हुई है?
सफारी की शेरनी 'नीरजा' ने तीसरी बार चार शावकों को जन्म दिया है, जिससे शावकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।
आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को लेकर क्या कहा गया?
युद्ध के कारण आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।
Nation Press