27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आनंद दुबे का फडणवीस सरकार पर हमला: नासिक बन चुका है अपराधियों का अड्डा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आनंद दुबे का फडणवीस सरकार पर हमला: नासिक बन चुका है अपराधियों का अड्डा

सारांश

शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने नासिक में बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई। उन्होंने फडणवीस सरकार से कानून व्यवस्था को सुधारने की अपील की। साथ ही, पाकिस्तान के लिए 'भिखारी पुरस्कार' की बात कही।

मुख्य बातें

नासिक अब अपराधियों का अड्डा बन चुका है।
फडणवीस सरकार को कानून व्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत है।
पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं।
महिला आरक्षण बिल को लागू करने की मांग बढ़ रही है।
राजनीतिक विवादों के बीच समाज की सुरक्षा पर ध्यान देना आवश्यक है।

मुंबई, 10 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। शिवसेना (यूबीटी) के नेता आनंद दुबे ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर फडणवीस सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि नासिक अब अपराधियों का अड्डा बन गया है।

मुंबई में राष्ट्र प्रेस से बातचीत के दौरान आनंद दुबे ने कहा कि पहले अशोक खरात मामले की जानकारी सामने आई, उसके बाद एक अन्य बाबा का मामला आया, जो वहां एक एनजीओ चलाता है। अब आईआईटी और मल्टीनेशनल कंपनियों में ‘लव जिहाद’ और धर्मांतरण के मामलों का खुलासा हो रहा है। इसके अलावा, आपराधिक गतिविधियों के कई मामले भी सामने आए हैं जिनमें कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं। यह साफ हो रहा है कि नासिक अब अपराधियों के लिए एक ‘डर-मुक्त’ स्थान बन चुका है।

उन्होंने गृह मंत्री और मुख्यमंत्री से निवेदन करते हुए कहा कि दूसरे राज्यों के प्रचार से ध्यान हटाकर यहां ध्यान लगाएं, ताकि राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा सके। जो अपराधी नासिक को बदनाम करने पर तुले हुए हैं, वे भगवान राम की पावन भूमि और पंचवटी के नाम से प्रसिद्ध इस शहर को अपने कृत्यों से कलंकित कर रहे हैं। इसलिए आईआईटी हो या कोई मल्टीनेशनल कंपनी, जो भी दोषी है, उसकी पूरी जांच होनी चाहिए और उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए। अगर इसमें कोई विदेशी लिंक पाया जाता है, तो उसकी भी गहन जांच की जाए।

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर में पाकिस्तान की भूमिका पर आनंद दुबे ने तंज कसते हुए कहा कि पाकिस्तान तो हमेशा भीख का कटोरा लेकर घूमता है। भगवान ही जानें, इसे नोबेल पुरस्कार कौन देगा। हमारा मानना है कि यह युद्ध अब रुकना चाहिए, क्योंकि युद्ध किसी समस्या का अंतिम समाधान नहीं होता। समाधान तो केवल शांति है और अंत अहिंसा है। सीजफायर में पाकिस्तान का कोई रोल नहीं है। पाकिस्तान या शहबाज शरीफडोनाल्ड ट्रंप के बयानों से कुछ नहीं होने वाला। इस साल पाकिस्तान को ‘भिखारी पुरस्कार’ जरूर मिलना चाहिए। पूरी दुनिया से भीख मांगने के लिए उन्हें एक कटोरा दिया जाना चाहिए, जिसमें हर कोई कुछ डॉलर डाले।

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। इसी बीच हुमायूं कबीर का एक वीडियो लीक हुआ है, जिसमें मुसलमानों को धोखा देने की बात कही गई है। मुझे नहीं पता इस वीडियो में क्या सच है और क्या झूठ।

महिला आरक्षण बिल पर दुबे ने कहा कि हम लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि महिला आरक्षण बिल को पूरी ताकत से लागू किया जाए। बहस करना और कानून बनाना एक बात है, लेकिन इसे लागू करना भी जरूरी है। इस देश की आधी आबादी को उनका न्याय और अधिकार मिलना चाहिए। हमारी पार्टी, विपक्ष और सरकार सभी इसकी मांग कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि 2029 में आरक्षण के बाद नई सीटें जोड़ी जाएंगी और लोकसभा में 800 सीटें हो सकती हैं। सभी दलों ने महिला आरक्षण का स्वागत किया है। उन्होंने अपील की कि इस मुद्दे पर एक अच्छी, जोरदार बहस और चर्चा होनी चाहिए तथा सभी दलों को एक आवाज में महिला आरक्षण के लिए खड़ा होना चाहिए।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पाकिस्तान की स्थिति पर भी गंभीरता से विचार करने का आग्रह करता है। यह मुद्दा न केवल राजनीतिक है, बल्कि सामाजिक भी है।
RashtraPress
27 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आनंद दुबे ने किस सरकार पर आरोप लगाए हैं?
आनंद दुबे ने फडणवीस सरकार पर नासिक में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पाकिस्तान के लिए 'भिखारी पुरस्कार' का क्या मतलब है?
आनंद दुबे ने पाकिस्तान को हमेशा भीख मांगने वाला बताया और इसे 'भिखारी पुरस्कार' देने की बात कही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले