25 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या असम में 'लखपति दीदी' योजना महिलाओं के सशक्तीकरण का नया युग लाएगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या असम में 'लखपति दीदी' योजना महिलाओं के सशक्तीकरण का नया युग लाएगी?

सारांश

असम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लखपति दीदी' योजना का उद्घाटन किया है, जो महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नए अवसर प्रदान करती है। इस योजना के तहत 35 लाख महिलाओं को आर्थिक मदद मिलेगी, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी। इस पहल ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की उम्मीद जगाई है।

मुख्य बातें

‘लखपति दीदी’ योजना का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है।
इस योजना के तहत 35 लाख महिलाओं को आर्थिक सहयोग मिलेगा।
महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक है।
केंद्र और राज्य सरकारें जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं।

गुवाहाटी, 3 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए ‘लखपति दीदी’ की पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने के उद्देश्य से एक नए कार्यक्रम का ऐलान किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रामसरणी आंचलिक पंचायत के तहत स्वयं सहायता समूहों की 7474 सदस्यों को चेक वितरित किए।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर एक पोस्ट में लिखा, "असम में 40 लाख महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई हैं, जिनमें से अब तक 8 लाख महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। इस संख्या को और बढ़ाने के लिए, असम सरकार अब 35 लाख महिलाओं को एक लाख रुपये तक का आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है।"

स्वयं सहायता समूह से जुड़ी लखपति दीदी पार्वती ने बताया कि सीएम ने लखपति दीदियों के बारे में सोचते हुए कई योजनाएं बनाई हैं। इसके लिए सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बहुत धन्यवाद। योजना के तहत बैंक से लोन भी दिया गया। लोन के जरिए मिले पैसे से मत्स्य पालन और डेयरी का कारोबार किया जाता है।

एक अन्य महिला ने कहा कि लखपति दीदी पहल की शुरुआत से हमारे बीच एक खुशी का माहौल है। इन पैसों से कोई फार्मिंग तो कोई सिलाई का काम करेगा। जिसमें जो हुनर होगा वह उसी के अनुरूप कारोबार करेगा। लखपति दीदी न केवल सशक्त हो रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भर भी बन रही हैं।

पूर्णिमा दास ने बताया कि इन पैसों से अपने कारोबार का विस्तार करूंगी। केंद्र और राज्य सरकार कई तरह की जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं, जिसका हमें बहुत लाभ हो रहा है।

केंद्र सरकार देश की महिलाओं को सशक्त बनाने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए, समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। केंद्र की ओर से महिलाओं को स्वरोजगार को लेकर बढ़ावा देने के लिए ‘लखपति दीदी’ योजना शुरू की गई है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद करती है। इस प्रकार की योजनाएं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होती हैं।
RashtraPress
25 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

लखपति दीदी योजना क्या है?
यह योजना असम सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए शुरू की गई है, जिसमें आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
इस योजना का लाभ कौन उठा सकता है?
इस योजना का लाभ स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं उठा सकती हैं।
क्या इस योजना के तहत लोन भी दिया जाता है?
हाँ, इस योजना के तहत बैंक से लोन दिया जाता है, जिससे महिलाएं अपने व्यवसाय को शुरू कर सकें।
कितनी महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं?
इस योजना के तहत 35 लाख महिलाओं को एक लाख रुपये तक का आर्थिक सहयोग मिलेगा।
क्या यह योजना केवल असम के लिए है?
हाँ, यह योजना असम राज्य के लिए विशेष रूप से बनाई गई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले