31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने पर भारतीय सेना देशव्यापी आयोजन करेगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने पर भारतीय सेना देशव्यापी आयोजन करेगी?

सारांश

भारतीय सेना वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। यह आयोजन न केवल राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है, बल्कि देशवासियों में देशभक्ति और एकता की भावना को भी प्रोत्साहित करेगा। जानें इस ऐतिहासिक पहल के बारे में।

मुख्य बातें

राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव भारतीय सेना द्वारा देशभर में कार्यक्रमों का आयोजन 19 से 26 जनवरी तक सैन्य बैंड की प्रस्तुतियां राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना को बढ़ावा देना सांस्कृतिक विरासत का सम्मान

नई दिल्ली, 7 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रगीत वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय सेना देशभर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है। इस राष्ट्रीय गौरव और सांस्कृतिक विरासत के ऐतिहासिक महत्व को सम्मान देते हुए भारतीय सेना 19 से 26 जनवरी तक देश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सैन्य बैंड की प्रस्तुतियां देगी। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य राष्ट्रगीत के भावनात्मक एवं राष्ट्रीय महत्व को रेखांकित करना तथा देशवासियों में देशभक्ति और एकता की भावना को सशक्त बनाना है।

भारतीय सेना ने इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न सैन्य कमांड क्षेत्रों, प्रमुख शहरों और ऐतिहासिक स्थलों पर सैन्य बैंड डिस्प्ले की योजना बनाई है। इन प्रस्तुतियों का आयोजन जिन स्थानों पर होगा उनमें बिहार का पटना और गया शामिल हैं। यहां सैन्य बैंड डिस्प्ले होगा। झारखंड के रांची में सैन्य बैंड द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। उत्तर प्रदेश में दो स्थानों लखनऊ और प्रयागराज में सैन्य बैंड की धुन लोगों को देशभक्ति का संदेश देंगी।

इसके अलावा, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, छत्तीसगढ़ के रायपुर, ओडिशा के गोपालपुर, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु और मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी सैन्य बैंड द्वारा देशभक्ति की धुनें बजाई जाएंगी। महाराष्ट्र के दो शहरों मुंबई और पुणे में सेना द्वारा यह आयोजन किया जाएगा। तेलंगाना के हैदराबाद, नई दिल्ली इंडिया गेट, हिमाचल प्रदेश के शिमला, लद्दाख के कारगिल, राजस्थान के जयपुर और पश्चिम बंगाल के नैहाटी में भी यह आयोजन किया जाएगा, जो कि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय का जन्मस्थान है।

भारतीय सेना ने 18 जनवरी को नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट पर आर्मी सिम्फनी बैंड की एक विशेष और भव्य प्रस्तुति का आयोजन भी किया है। यह कार्यक्रम आगामी राष्ट्रीय उत्सवों की शुरुआत को और यादगार बनाएगा। सेना के मुताबिक प्रत्येक बैंड प्रदर्शन की अवधि लगभग 45 मिनट होगी और ये प्रस्तुतियां दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच आयोजित की जाएंगी।

यह देशव्यापी पहल राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ का उत्सव तो है ही, साथ ही भारतीय सेना द्वारा जनता के साथ जोड़ने का एक प्रेरणादायक प्रयास भी है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय सेना देश के हर कोने में राष्ट्रप्रेम, सामूहिक चेतना और सांस्कृतिक गौरव का संदेश प्रसारित करेगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक भी है।
RashtraPress
31 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारतीय सेना वंदे मातरम के 150 वर्ष कैसे मना रही है?
भारतीय सेना वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर 19 से 26 जनवरी तक देशभर में विशेष कार्यक्रम और सैन्य बैंड की प्रस्तुतियों का आयोजन करेगी।
कौन-कौन से स्थानों पर कार्यक्रम होंगे?
कार्यक्रम बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में आयोजित किए जाएंगे।
प्रस्तुतियों की अवधि क्या होगी?
प्रत्येक बैंड प्रदर्शन की अवधि लगभग 45 मिनट होगी।
क्या इस कार्यक्रम का कोई विशेष आयोजन है?
18 जनवरी को नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट पर आर्मी सिम्फनी बैंड की विशेष प्रस्तुति का आयोजन किया जाएगा।
इन कार्यक्रमों का उद्देश्य क्या है?
इन कार्यक्रमों का उद्देश्य राष्ट्रगीत के महत्व को रेखांकित करना और देशवासियों में एकता और देशभक्ति की भावना को सशक्त बनाना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले