10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार चुनाव में एनडीए की जीत ऐतिहासिक है? ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी बधाई

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार चुनाव में एनडीए की जीत ऐतिहासिक है? ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी बधाई

सारांश

बिहार चुनाव की मतगणना में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे ऐतिहासिक जनादेश बताया है। क्या यह बिहार के विकास में नई दिशा दिखाएगा? जानें इस महत्वपूर्ण चुनाव के नतीजों पर क्या कहते हैं नेता।

मुख्य बातें

एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलना बिहार की जनता का विकास के प्रति आश्वासन जातिवाद और अराजकता की राजनीति का अंत परिवारवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनादेश विकास और सुशासन पर जोर

नई दिल्ली, 14 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार चुनाव की मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को पूर्ण बहुमत प्राप्त होता हुआ दिखाई दे रहा है। इस समय भाजपा नेताओं की बधाई देने की श्रृंखला जारी है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन और विकास के संकल्प पर अपनी मुहर लगाई है। यह ऐतिहासिक जनादेश यह स्पष्ट करता है कि बिहार ने जातिवाद, जंगलराज और अराजकता की राजनीति को पूरी तरह से नकार दिया है।"

उन्होंने आगे लिखा, "यह प्रचंड जनादेश एक सुरक्षित, विकसित और प्रगतिशील बिहार के सपनों की जीत है। जनता ने परिवारवाद, भ्रष्टाचार और नकारात्मक राजनीति के 'लालटेन युग' की समाप्ति का स्पष्ट संदेश दिया है और विकसित बिहार, विकसित भारत के संकल्प को और अधिक दृढ़ता से आगे बढ़ाने की शक्ति दी है। एनडीए को अपना पुनः आशीर्वाद देने के लिए बिहार की जनता का आभार।"

वहीं, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने बिहार के चुनावी रुझानों में एनडीए को मिले बहुमत को सुशासन और विकास की महाविजय बताई। केंद्रीय मंत्री ने 'एक्स' पर लिखा, "बिहार में सुशासन और विकास की महाविजय हुई है। यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति बिहार की जनता की श्रद्धा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति विश्वास का प्रकटीकरण है।"

उन्होंने आगे लिखा, "चाहे युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की बात हो, चाहे आधी आबादी को पूरा न्याय दिलाने का संकल्प हो, या फिर हमारे अन्नदाता भाई-बहनों की आय बढ़ाने का मुद्दा, एनडीए की सरकार हर कसौटी पर खरी उतरी है। मैं बिहार की देवतुल्य जनता को प्रणाम करता हूं, जिसने बेहतर भविष्य और विकसित बिहार के लिए एनडीए को अपना भरपूर समर्थन दिया है। इस जीत से बिहार के विकास को नई गति मिलेगी। सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह समाज की सोच और दिशा का भी संकेत देते हैं। एनडीए की जीत से यह स्पष्ट होता है कि जनता ने विकास और सुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। यह जनादेश नई चुनौतियों का सामना करने और बिहार के विकास की गति को तेज करने के लिए एक अवसर है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार चुनाव में एनडीए को कितनी सीटें मिलीं?
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्या कहा?
उन्होंने बिहार की जनता से आभार व्यक्त किया और इसे ऐतिहासिक जनादेश बताया।
शिवराज सिंह चौहान ने क्या टिप्पणी की?
उन्होंने एनडीए की जीत को सुशासन और विकास की महाविजय कहा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 1 साल पहले