27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर में पहुंचे सीडीएस ने युवाओं को प्रेरित किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर में पहुंचे सीडीएस ने युवाओं को प्रेरित किया?

मुख्य बातें

जनरल अनिल चौहान का संदेश: सही मार्ग चुनें और सकारात्मक रहें।
राष्ट्रीयता का महत्व: स्वतंत्रता और गणतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करें।
युवाओं का योगदान: 2047 तक एक समृद्ध भारत के निर्माण में भाग लें।
अनुशासन और उत्साह: एनसीसी कैडेट्स में इन गुणों की प्रशंसा।

नई दिल्ली, १३ जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने जनवरी के महीने के महत्व पर प्रकाश डाला है। उन्होंने कहा कि यह महीना कई राष्ट्रीय अवसरों से जुड़ा हुआ है। १२ जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयंती), १४ जनवरी को पूर्व सैनिक दिवस, १५ जनवरी को सेना दिवस, २३ जनवरी को पराक्रम दिवस (नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती), २६ जनवरी को गणतंत्र दिवस और ३० जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि ये सभी अवसर भारत की स्वतंत्रता, गणतांत्रिक मूल्यों और सच्चे राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करते हैं। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने मंगलवार को दिल्ली कैंट में स्थित राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी) का दौरा किया और इस दौरान यह जानकारी साझा की।

इस अवसर पर उन्होंने एनसीसी कैडेट्स और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि वे लगातार चौथी बार आरडीसी शिविर में शामिल हुए हैं। उन्होंने कैडेट्स के उच्च मानकों, अनुशासन और उत्साह की सराहना की। हर वर्ष उनमें नई ऊर्जा और देशभक्ति की भावना देखने को मिलती है। युवाओं के लिए विजन और संकल्प के महत्व पर जोर देते हुए सीडीएस ने कहा, “यदि आप सही मार्ग चुनते हैं तो सही लक्ष्य तक अवश्य पहुंचते हैं और आज सही रास्ता चुनना बेहद महत्वपूर्ण है।”

यहां उन्होंने अपने जीवन और सैन्य करियर के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कैडेट्स को सशस्त्र बलों में करियर अपनाने के लिए प्रेरित किया। सीडीएस ने युवाओं से २०४७ तक समृद्ध, सशक्त और सुरक्षित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की। उन्होंने कैडेट्स से कहा कि आप ही विकसित भारत के भविष्य के लीडर्स हैं।

सीडीएस ने थलसेना, नौसेना और वायुसेना विंग के कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत गार्ड ऑफ ऑनर की प्रभावशाली प्रस्तुति और उत्तराखंड के सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के कैडेट्स द्वारा दी गई मधुर बैंड प्रस्तुति की विशेष सराहना की। युवा कैडेटों के जोश और ऊर्जा से प्रभावित होकर उन्होंने विविध और जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा ‘फ्लैग एरिया’ के माध्यम से सामाजिक जागरूकता फैलाने के प्रयासों के लिए कैडेट्स को बधाई दी।

उन्होंने यहां एयरो और नेवल मॉडलों की ब्रीफिंग, ड्रोन प्रदर्शन, और अन्य तकनीकी गतिविधियों में भाग ले रहे कैडेटों की प्रशंसा की। सीडीएस ने कहा कि ये प्रस्तुतियां इन कैडेट्स के अनुशासन और तकनीकी दक्षता को दर्शाती हैं। जनरल अनिल चौहान ने कैडेट्स से आग्रह किया कि वे अपने लक्ष्यों के लिए आज से ही कार्य करें, कल का इंतजार न करें, और जीवन में सदैव सकारात्मक व आशावादी दृष्टिकोण बनाए रखें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीडीएस ने युवाओं को क्या प्रेरणा दी?
सीडीएस ने युवाओं को सही मार्ग चुनने और अपने लक्ष्यों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने की प्रेरणा दी।
एनसीसी शिविर में क्या गतिविधियाँ हुईं?
एनसीसी शिविर में गार्ड ऑफ ऑनर, बैंड प्रस्तुति और तकनीकी गतिविधियों का आयोजन किया गया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले