10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

सीएम योगी का नवरात्र और रमजान पर पर्वों का संदेश: भयमुक्त माहौल में मनाए जाने की आश्वस्ति

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
सीएम योगी का नवरात्र और रमजान पर पर्वों का संदेश: भयमुक्त माहौल में मनाए जाने की आश्वस्ति

सारांश

सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में 9 वर्षों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए नवरात्र और रमजान पर सभी पर्वों के शांतिपूर्ण रूप से मनाए जाने की बात की। उन्होंने सुरक्षा, विकास और कल्याणकारी योजनाओं पर जोर दिया।

मुख्य बातें

नवरात्र और रमजान का पर्व शांति से मनाया जाएगा।
9 वर्षों में डबल इंजन सरकार ने प्रदेश का विकास किया है।
लगभग 9 लाख 12 हजार करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।
सभी वर्गों की सहभागिता के लिए 9 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
सुरक्षा , विकास और कल्याणकारी योजनाओं पर जोर दिया गया है।

लखनऊ, 18 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास और निरंतर समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में 'नव निर्माण के 9 वर्ष' पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और उनके विजनरी नेतृत्व के तहत बीते 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश में जो परिवर्तन हुआ है, वह डबल इंजन सरकार की नीतियों, पार्टी कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम, जनप्रतिनिधियों की सेवा भावना और जनता जनार्दन के सहयोग का परिणाम है।

सीएम योगी ने प्रदेश की जनता को इन 9 वर्षों की उपलब्धियों के लिए दिल से बधाई देते हुए कहा कि यह परिवर्तन 25 करोड़ प्रदेशवासियों की सामूहिक शक्ति का प्रतीक है।

सीएम योगी ने कहा कि कल से नवरात्र प्रारंभ हो रही है, इस दौरान रमजान का महीना भी चल रहा है। परसों अलविदा की नमाज होगी और 20 या 21

उन्होंने इन 9 वर्षों की यात्रा को समझने के लिए यह जानना आवश्यक बताया कि 2017 से पहले प्रदेश की स्थिति क्या थी। उत्तर प्रदेश जैसे महान संभावनाओं वाले राज्य को पहचान के संकट का सामना करना पड़ रहा था। दुनिया की सबसे उपजाऊ भूमि और प्रचुर जल संसाधनों के बावजूद किसान आत्महत्या के लिए मजबूर थे।

सीएम योगी ने आगे कहा कि प्रदेश का कारीगर, जो अपनी कला के लिए प्रसिद्ध था, वह उद्यमी बनने के बजाय श्रमिक बनकर पलायन करने को विवश था। युवाओं के सामने पहचान और रोजगार का संकट था, भर्ती प्रक्रियाएं भ्रष्टाचार और वसूली से प्रभावित थीं। कानून-व्यवस्था की स्थिति ऐसी थी कि न बेटियां सुरक्षित थीं, न व्यापारी, और न ही आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर पाता था। प्रदेश में विकास के लिए कोई स्पष्ट विजन नहीं था, जिसके कारण युवा निराश होकर पलायन करते थे या संघर्ष में उलझे रहते थे।

सीएम योगी ने कहा कि आज तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। पिछले 9 वर्षों में डबल इंजन सरकार ने सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, रोजगार, किसानों के कल्याण, महिलाओं के सशक्तीकरण और गरीबों के उत्थान के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए हैं। कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से दलितों, वंचितों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी लाभ पहुंचाने का काम किया गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सेवा क्षेत्रों में सुधार करते हुए सुशासन की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। साथ ही प्रदेश की आस्था, संस्कृति और परंपराओं को सम्मान देते हुए उन्हें नई पहचान दिलाने के प्रयास भी लगातार जारी हैं, जिससे उत्तर प्रदेश आज एक नई पहचान के साथ देश और दुनिया में उभर रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 9 विषयों पर आधारित 9 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जो बसंत नवरात्र से प्रारंभ हो रहा है। इसका उद्देश्य है कि यह जन-चर्चा का विषय बने और समाज के सभी वर्ग, युवा, किसान, श्रमिक, महिलाएं और गरीब इसमें सहभागी बनें। संवाद के माध्यम से न केवल बीते 9 वर्षों की उपलब्धियों को साझा किया जाएगा, बल्कि आने वाले समय के लिए विकास का विजन भी तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 9 एक शुभ अंक है, जो पूर्णता का प्रतीक है, और यह कार्यक्रम भी उसी पूर्णता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए लगभग 9 लाख 12 हजार करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है, जो उत्तर प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास को नई गति देगा। यह बजट प्रदेश को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने, इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उत्तर प्रदेश आज सुरक्षा, सुशासन और विकास के नए मानक स्थापित कर रहा है और यह परिवर्तन आने वाले वर्षों में और अधिक व्यापक रूप से दिखाई देगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नवरात्र और रमजान एक साथ कैसे मनाए जा रहे हैं?
सीएम योगी ने कहा कि दोनों पर्वों का शांति और शालीनता के साथ मनाया जाना सुनिश्चित किया गया है।
उत्तर प्रदेश में पिछले 9 वर्षों में क्या बदलाव आए हैं?
प्रदेश में सुरक्षा, विकास, और रोजगार के क्षेत्र में काफी प्रगति हुई है, जिससे लोगों की जीवनशैली में सुधार आया है।
क्या सरकार ने किसी बजट का ऐलान किया है?
हाँ, प्रदेश सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए लगभग 9 लाख 12 हजार करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है।
इन 9 वर्षों की उपलब्धियों को कैसे साझा किया जाएगा?
इसके लिए 9 विषयों पर आधारित 9 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
सीएम योगी का मुख्य संदेश क्या है?
उनका संदेश है कि सभी पर्व शांति और सुरक्षा के माहौल में मनाए जाने चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले