28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सीएम योगी ने किसानों, एफपीओ और कृषि वैज्ञानिकों को किया सम्मानित?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सीएम योगी ने किसानों, एफपीओ और कृषि वैज्ञानिकों को किया सम्मानित?

सारांश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'किसान सम्मान दिवस' पर किसानों और एफपीओ सदस्यों को ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की। उन्होंने किसानों को सम्मानित करते हुए भूमि सुधार की महत्ता पर बल दिया। क्या यह कदम किसानों की स्थिति में सुधार लाएगा?

मुख्य बातें

किसानों को ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की गई।
भूमि सुधार कार्यक्रम की आवश्यकता पर बल दिया गया।
किसानों को एक-एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई।
कृषि वैज्ञानिकों को भी सम्मानित किया गया।
महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा दिया गया।

लखनऊ, 23 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित 'किसान सम्मान दिवस' में भाग लिया। सीएम योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर विधान भवन के प्रांगण में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।

सीएम योगी ने पांच किसानों को ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की। इसके साथ ही 25 ट्रैक्टरों को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने किसानों, वैज्ञानिकों और एफपीओ के सदस्यों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने चौधरी चरण सिंह के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि वे हमेशा देश, गांव और किसानों के हित में कार्यरत रहे। उनका कहना था कि जब तक किसान गरीब रहेगा, तब तक भारत अमीर नहीं हो सकता। ग्रामीण भारत ही असली भारत है। भारत की समृद्धि का मार्ग खेतों और खलिहानों से होकर गुजरता है। जागरूक जनशक्ति ही सफल लोकतंत्र का आधार है। यूपी सरकार में उन्हें जब अवसर मिला, तो भूमि सुधार कार्यक्रम लागू किया।

इस दौरान सीएम योगी ने जालौन की प्रवेशिका, शाहजहांपुर से उधम सिंह, फतेहपुर से मुकेश, मुजफ्फरनगर से श्रीपाल और लखीमपुर खीरी से जमाइफ खान को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी।

सीएम योगी ने विभिन्न फसलों के उत्कृष्ट उत्पादन के लिए किसानों को सम्मानित भी किया। उन्होंने सभी को एक-एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि, प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र भेंट किए।

उन्होंने धान उत्पादन के लिए कमलनाथ, गेहूं उत्पादन के लिए बिजेंद्र कुमार सिंह, चना उत्पादन के लिए आशीष तिवारी, मटर उत्पादन के लिए रामकिशुन, सरसों उत्पादन के लिए हीरालाल, अरहर उत्पादन के लिए रणधीर सिंह और ज्वार उत्पादन के लिए अमरेश कुमार को एक लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

इसके अलावा किसान सम्मान दिवस पर विशिष्ट महिला किसान का पुरस्कार संध्या सिंह को दिया गया। उन्हें 75 हजार रुपए, अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया।

वहीं एफपीओ में विकास कुमार सिंह (जया सीड्स कंपनी लिमिटेड, वाराणसी) को एक लाख रुपए, प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र भेंट किया गया।

कुलदीप मिश्र (गोंडा) को बीज विकास निगम में सर्वाधिक बीज सप्लाई करने वाले एफपीओ के लिए सम्मानित किया गया। औद्यानिक खेती के लिए विकास कुमार सिंह को एक लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र प्रदान किया गया। कृषि वैज्ञानिक के लिए डॉ. धीरज कुमार तिवारी (कृषि विज्ञान केंद्र, उन्नाव) को सम्मानित किया गया।

संपादकीय दृष्टिकोण

किसानों की वास्तविक स्थिति में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

किसान सम्मान दिवस का आयोजन कब हुआ?
किसान सम्मान दिवस का आयोजन 23 दिसंबर को हुआ।
सीएम योगी ने कितने किसानों को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी?
सीएम योगी ने पांच किसानों को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी।
किसान सम्मान दिवस पर किसे विशिष्ट महिला किसान का पुरस्कार मिला?
विशिष्ट महिला किसान का पुरस्कार संध्या सिंह को मिला।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले