27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में कांग्रेस ने स्थापना दिवस पर लोकतंत्र की मजबूती का संकल्प लिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में कांग्रेस ने स्थापना दिवस पर लोकतंत्र की मजबूती का संकल्प लिया?

सारांश

पटना में कांग्रेस ने अपने 141वें स्थापना दिवस पर लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पदयात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें पार्टी के प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। जानें क्यों यह कार्यक्रम खास था और कैसे कांग्रेस ने ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया।

मुख्य बातें

कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस मनाया गया।
राजेश राम ने लोकतंत्र की मजबूती का संकल्प लिया।
मनरेगा की रक्षा के लिए 5 जनवरी से अभियान शुरू होगा।
पदयात्रा का आयोजन किया गया।
कांग्रेस ने ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया।

पटना, 28 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष राजेश राम ने पार्टी का झंडा फहराया और कांग्रेस सेवा दल को नया ध्वज सौंपकर झंडे की सलामी ली।

राजेश राम ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों को लोकतंत्र की मजबूती और संरक्षण के लिए संकल्प दिलाया। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस 5 जनवरी से ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ की शुरुआत करेगी। उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के संदर्भ में कहा कि यह कोई साधारण योजना नहीं है, बल्कि भारत के संविधान से प्राप्त काम का अधिकार है, जिसकी रक्षा हर हाल में की जाएगी।

उन्होंने उपस्थित कांग्रेसजनों से शपथ दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ग्रामीण मजदूरों के सम्मान, रोजगार, मजदूरी और समय पर भुगतान के अधिकार के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेगी। उन्होंने संविधान और लोकतंत्र पर पूर्ण विश्वास रखते हुए कांग्रेस पार्टी का संकल्प दोहराया कि वह मनरेगा को बचाने, मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करने और गांव-गांव तक अपनी आवाज बुलंद करने का कार्य करेगी।

उन्होंने कहा कि मनरेगा को सुरक्षित रखने के लिए कांग्रेस पार्टी और सेवा दल ने प्रदेश कार्यालय से गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पदयात्रा का आयोजन किया। इस पदयात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता मदान मोहन झा, बिहार के सह प्रभारी शाहनवाज आलम और कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष डॉ. संजय यादव ने किया। पदयात्रा के दौरान पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की समाधि स्थल बांस घाट जाकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और अन्य नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

संपादकीय दृष्टिकोण

विशेषकर ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों की सुरक्षा पर। यह पहल न केवल राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह समाज के सबसे कमजोर वर्गों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।
RashtraPress
27 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कांग्रेस ने स्थापना दिवस पर क्या संकल्प लिया?
कांग्रेस ने लोकतंत्र की मजबूती और ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया।
मनरेगा बचाओ अभियान कब शुरू होगा?
मनरेगा बचाओ अभियान 5 जनवरी से प्रदेश भर में शुरू होगा।
पदयात्रा का नेतृत्व किसने किया?
पदयात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले