क्या जोधपुर में भक्तों के लिए स्वामीनारायण मंदिर के द्वार खुले? मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा ने भक्तों को भावविभोर कर दिया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जोधपुर में भक्तों के लिए स्वामीनारायण मंदिर के द्वार खुले? मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा ने भक्तों को भावविभोर कर दिया

सारांश

जोधपुर में स्वामीनारायण मंदिर का उद्घाटन हुआ, जिसमें भक्तों ने भगवान की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा देखी। यह धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण घटना है, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान के प्रति अपनी भक्ति और आस्था व्यक्त की। यह मंदिर भक्तों के लिए एक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में कार्य करेगा।

मुख्य बातें

स्वामीनारायण मंदिर का उद्घाटन जोधपुर के धार्मिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना है।
श्रद्धालुओं ने भगवान की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा देखी और भावविभोर हो गए।
यह मंदिर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रसार करेगा।

जोधपुर, २५ सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। जोधपुर के धार्मिक और सांस्कृतिक इतिहास में गुरुवार को एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया, जब परम पूज्य महंत स्वामी महाराज ने बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) द्वारा निर्मित स्वामीनारायण मंदिर में भगवान की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की। मंदिर को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए ससम्मान खोल दिया गया।

गुरुवार प्रातः ६:४५ बजे बीएपीएस संस्था के वरिष्ठ संतों ने प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व महापूजा विधि शुरू की, जिसमें बड़ी संख्या में हरिभक्त उपस्थित रहे। भारत ही नहीं, सम्पूर्ण विश्व में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना के साथ महापूजा संपन्न हुई और इसके बाद परम पूज्य महंत स्वामी महाराज ने मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा विधि आरंभ की।

इस नवनिर्मित मंदिर में परम पूज्य महंत स्वामी महाराज ने भगवान स्वामीनारायण, अक्षरब्रह्म गुणातीतानंद स्वामी, भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा, घनश्याम महाराज, भगवान शिव-पार्वती, गणपति, भगवान श्रीराम और माता सीता, हनुमानजी, नीलकंठ वर्णी महाराज तथा गुरु परंपरा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद उनकी प्रथम आरती उतारी। इस दिव्य क्षण पर उपस्थित भक्त भावविभोर हो उठे।

मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद अपने प्रथम आशीर्वचन में परम पूज्य महंत स्वामी महाराज ने कहा, 'यह मंदिर अब सभी भक्तों के लिए खुला है। आप सभी अवश्य यहां पधारें। भगवान के दर्शन करें। जप-माला करें, प्रदक्षिणा करें और दंडवत प्रणाम करें। अब भगवान साक्षात यहां विराजमान हो गए हैं। जोधपुर व विश्व के प्रत्येक नागरिक को सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त हो, यही हमारी प्रार्थना है.'

जोधपुर के निवासियों ने गहन आनंद और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा, 'आज हमारे आंगन में साक्षात भगवान और सद्गुरु पधारे हैं। हम परम पूज्य महंत स्वामी महाराज का जितना भी आभार व्यक्त करें, वह कम है। स्वामीजी! हम आपका हृदय से धन्यवाद करते हैं.'

मंदिर के उद्घाटन के साथ ही श्रद्धालुओं में भगवान के प्रथम दर्शन के प्रति अत्यंत उत्साह देखने को मिला। मंदिर की भव्यता देखकर जोधपुरवासी अभिभूत हो उठे और अनायास ही उनके मुख से निकल पड़ा– 'अरे भाई, मंदिर घणो फुटरो है!'

बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर न केवल एक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में, बल्कि सांस्कृतिक, सामाजिक और नैतिक मूल्यों के प्रसार के पवित्र धाम के रूप में भी आने वाले समय में समर्पित रहेगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि संपूर्ण भारत के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक उपलब्धि है। स्वामीनारायण मंदिर का उद्घाटन स्थानीय समुदाय में आध्यात्मिकता और भक्ति को बढ़ावा देगा, और यह सभी के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

स्वामीनारायण मंदिर कब खोला गया?
स्वामीनारायण मंदिर का उद्घाटन २५ सितंबर को हुआ।
मंदिर में कौन-कौन सी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई?
मंदिर में भगवान स्वामीनारायण, श्रीकृष्ण, राधा, शिव-पार्वती, और कई अन्य मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
यह मंदिर किस संस्था द्वारा निर्मित है?
यह मंदिर बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) द्वारा निर्मित है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले