26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कपिल मिश्रा ने 'आप' पर सवाल उठाते हुए आतिशी के लापता होने का आरोप लगाया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कपिल मिश्रा ने 'आप' पर सवाल उठाते हुए आतिशी के लापता होने का आरोप लगाया?

सारांश

दिल्ली में कपिल मिश्रा ने आतिशी पर गंभीर आरोप लगाया है कि वह अपने अपमानजनक बयान के बाद लापता हैं। क्या यह राजनीति में एक नई विवाद की शुरुआत है? जानें पूरी कहानी।

मुख्य बातें

दिल्ली की राजनीति में फिर से तनाव बढ़ा है।
कपिल मिश्रा ने आतिशी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
आतिशी की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए गए हैं।

नई दिल्ली, 13 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर तेज बयानबाजी का माहौल बन गया है। दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी (आप) की नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी पर 'गुरुओं' के अपमान का गंभीर आरोप लगाया है।

मंत्री कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर आतिशी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "जिसने अपराध किया है, वह फरार है, लापता है, मिसिंग है।"

कपिल मिश्रा ने जो पोस्टर साझा किया है, उसमें लिखा है कि 'लापता आतिशी मार्लेना कहां हैं?'

कपिल मिश्रा का आरोप है कि 'गुरुओं' पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद आतिशी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आ रही हैं और उनकी पार्टी जानबूझकर उन्हें मीडिया से दूर रखे हुए है।

बीजेपी दिल्ली इकाई ने भी इस मुद्दे पर एक पोस्टर जारी किया, जिसमें लिखा गया, "गुरुओं का अपमान करके भागने वाली 'लापता की तलाश'।" बीजेपी ने इस पोस्टर के जरिए आतिशी पर निशाना साधते हुए उनके कथित व्यवहार को अस्वीकार करने की बात कही।

मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया कि 6 जनवरी को दिल्ली विधानसभा में सिख गुरुओं पर चर्चा चल रही थी। यह चर्चा गुरु तेगबहादुर, भाई मतिदास, भाई सतिदास और भाई दयाला की शहादत के 350 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हो रही थी। इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बीच में हस्तक्षेप किया और कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

कपिल मिश्रा ने कहा कि इस घटना के बाद जिस तरह से आतिशी सार्वजनिक जीवन से गायब हो गई हैं, उससे यह स्पष्ट होता है कि टिप्पणी जानबूझकर की गई थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले को दबाने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के इशारे पर पंजाब के संसाधनों और पुलिस का दुरुपयोग किया जा रहा है।

मंत्री ने यह भी दावा किया कि इस पूरे मामले में लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि गुरुओं के सम्मान से जुड़ा यह विषय बेहद संवेदनशील है और इस पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक भाषा स्वीकार नहीं की जा सकती।

संपादकीय दृष्टिकोण

दोनों ही राजनीतिक संवेदनशीलता को दर्शाते हैं। यह आवश्यक है कि सभी पक्ष इस मुद्दे को गंभीरता से लें और सच्चाई का सामना करें।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कपिल मिश्रा ने किस पर आरोप लगाया है?
कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी पर 'गुरुओं' के अपमान का गंभीर आरोप लगाया है।
आतिशी लापता क्यों हैं?
कपिल मिश्रा का आरोप है कि आतिशी अपने विवादास्पद बयान के बाद सार्वजनिक जीवन से गायब हो गई हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले