10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हर वर्ग की सेवा का संकल्प लेते हैं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हर वर्ग की सेवा का संकल्प लेते हैं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान?

सारांश

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में हर वर्ग की सेवा के प्रति अपने संकल्प की पुष्टि की। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना और किसानों की फसल बीमा की बात की। जानें उनके द्वारा की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं के बारे में।

मुख्य बातें

हर वर्ग की सेवा का संकल्प महिलाओं का सशक्तिकरण योजना फसल बीमा योजना का लाभ पक्का मकान और बिजली का आश्वासन टीबी मुक्त सीहोर का लक्ष्य

भोपाल, 6 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश के विदिशा संसदीय क्षेत्र के सांसद और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हर वर्ग की सेवा का संकल्प है।

विदिशा के बिलकिसगंज स्थित कृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि मैं अपनी जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोडूंगा। बिलकिसगंज में हेल्थ कैंप लगाया गया है। सभी माताएं-बहनें अपना चेकअप जरूर कराएं, और अगर कोई बीमारी निकलती है तो चिंता की बात नहीं है, हम पूरा इलाज भी करवाएंगे। क्योंकि दीन-दुखियों की सेवा ही भगवान की पूजा है।

केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री चौहान ने कहा कि लाडली बहना योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की एक बड़ी पहल है। इस योजना के साथ अब लखपति दीदी अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से ग्रामीण महिलाओं की आमदनी बढ़ाने पर फोकस किया गया है।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे ग्रामीण विकास मंत्री का भी दायित्व दिया है। हमारा उद्देश्य है कि हर बहन की आमदनी स्व-सहायता समूहों के माध्यम से बढ़ाई जाए। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हर बहन सालाना कम से कम एक लाख रुपए कमाए, तभी सच्चे अर्थों में उनकी जिंदगी बदलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और स्व-सहायता समूहों को इस दिशा में मजबूत माध्यम बनाया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत अब तक मध्यप्रदेश को 19 लाख मकान दिए जा चुके हैं। जिन लोगों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नहीं थे, उनका भी सर्वे किया जा रहा है और उनके भी नाम सूची में जोड़े जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोई भी गरीब कच्चे घर में नहीं रहेगा। जिन स्थानों पर अब तक बिजली नहीं पहुंची, वहां भी बिजली पहुंचाई जाएगी। अगर कहीं पांच घर भी बने होंगे, तो वहां भी बिजली देकर रहेंगे। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि, हर गरीब को पक्का मकान, बिजली और सम्मानजनक जीवन मिले।

चौहान ने कहा, "कई जगह किसानों ने बताया कि भारी बारिश से उनकी सोयाबीन की फसल को भारी नुकसान हुआ है। हम पूरी गंभीरता के साथ सरकार से बात करके उचित सर्वे कराएंगे। सर्वे के बाद किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने का काम किया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकारें किसानों की कठिनाइयों को दूर करने के लिए लगातार समन्वय में काम कर रही हैं। किसानों को किसी भी हाल में नुकसान नहीं होने दिया जाएगा और हर पात्र किसान को योजना का लाभ समय पर मिल सके, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।"

केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि हमारा संकल्प है कि सीहोर जिला टीबी से पूरी तरह मुक्त हो। इसके लिए डॉक्टरों की टीम सर्वे कर रही है। टीबी के मरीजों को मुफ्त दवाई दी जाएगी, पोषण की व्यवस्था की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वे पूरी तरह स्वस्थ हों। उन्होंने कहा कि अब तक 500 मरीजों की जांच की जा चुकी है, जिनमें 90 गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। सभी मरीजों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जा रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो उनके प्रशासनिक दृष्टिकोण को दर्शाता है। उनकी योजनाएं ग्रामीण विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित हैं, जो आज की आवश्यकता है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शिवराज सिंह चौहान ने किस योजना की बात की?
उन्होंने लाडली बहना योजना और लखपति दीदी अभियान की बात की, जो महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी।
केंद्र सरकार का क्या लक्ष्य है?
केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि हर गरीब को पक्का मकान, बिजली और सम्मानजनक जीवन मिले।
टीबी मरीजों के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं?
टीबी मरीजों को मुफ्त दवाई और पोषण की व्यवस्था की जाएगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले