क्या भाजपा को लोकतांत्रिक मूल्यों पर भरोसा नहीं है? : पप्पू यादव

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भाजपा को लोकतांत्रिक मूल्यों पर भरोसा नहीं है? : पप्पू यादव

सारांश

बिहार के सांसद पप्पू यादव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान नहीं करती। क्या भाजपा ने सच में लोकतंत्र को कमजोर किया है? जानिए इस विशेष रिपोर्ट में पप्पू यादव के ताजा बयान और उनके आरोपों की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

भाजपा पर लोकतांत्रिक मूल्यों का अभाव उपराष्ट्रपति चुनाव में दबाव का आरोप क्रॉस वोटिंग की बात राहुल गांधी का उल्लेख कोरोना काल में बिहार के लोगों की स्थिति

पटना, 12 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने भाजपा पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को लोकतांत्रिक मूल्यों पर विश्वास नहीं है।

सांसद पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि उपराष्ट्रपति चुनाव में अन्य दलों पर दबाव डाला गया था। उन्होंने कहा कि जब यह स्पष्ट था कि एनडीए का उम्मीदवार चुनाव जीतने वाला है, तो धमकाने की आवश्यकता क्यों थी।

पप्पू यादव ने यह भी कहा कि भाजपा ने उपराष्ट्रपति चुनाव में 14 से 15 क्रॉस वोटिंग कराई।

उन्होंने राहुल गांधी को संविधान और लोकतंत्र का रक्षक बताते हुए भाजपा पर आरोप लगाया कि कैसे वह चोरी-डकैती (क्रॉस वोटिंग और दल तोड़ने) को कैसे बचाएंगे, जब भाजपा ने बीजू जनता दल जैसे दलों को धमका कर वोट न डालने के लिए मजबूर किया।

पूर्णिया सांसद ने बिहार कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एआई-जनरेटेड वीडियो जारी करने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा नहीं है, जब दरभंगा की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई तो कांग्रेस ने आरोपी को पीटा और जेल भेजा। यह तो भाजपा का प्लांटेड प्लान था।

उन्होंने भाजपा नेताओं के पुराने बयानों का उल्लेख करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के डीएनए पर सवाल उठाया गया, क्या इसके लिए माफी मांगी गई? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का दिल बहुत बड़ा है, उन्होंने माता-पिता के हत्यारों को माफ कर दिया।

राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के अन्य नेताओं के लिए भाजपा नेताओं ने सदन से लेकर सार्वजनिक मंचों पर गालियां दीं, आज तक उनकी माफी नहीं मांगी गई।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में बिहार के लोगों को सड़कों पर छोड़ दिया गया। गुजरात से बिहार के लोगों को अपमानित कर भगाया गया।

पीएम मोदी के पूर्णिया दौरे को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि हम पीएम मोदी का स्वागत करेंगे। उम्मीद है कि वह पूर्णिया को ढेर सारी सौगात भी देंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो लोकतंत्र के स्वस्थ विकास के लिए आवश्यक है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पप्पू यादव ने भाजपा पर क्या आरोप लगाए हैं?
पप्पू यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा को लोकतांत्रिक मूल्यों पर भरोसा नहीं है और उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनाव में अन्य दलों पर दबाव बनाने का भी आरोप लगाया।
राहुल गांधी को पप्पू यादव ने किस रूप में पेश किया?
पप्पू यादव ने राहुल गांधी को संविधान और लोकतंत्र का रक्षक बताया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 16 मिनट पहले
  2. 17 मिनट पहले
  3. 22 मिनट पहले
  4. 44 मिनट पहले
  5. 49 मिनट पहले
  6. 1 घंटा पहले
  7. 1 घंटा पहले
  8. 1 घंटा पहले