26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या झारखंड आईएसआई एजेंटों और आतंकी संगठनों का पनाहगाह बन गया है?: अरुण सिंह

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या झारखंड आईएसआई एजेंटों और आतंकी संगठनों का पनाहगाह बन गया है?: अरुण सिंह

सारांश

क्या झारखंड की हेमंत सरकार आईएसआई एजेंटों और आतंकवादियों के लिए सुरक्षित स्थान बन गई है? भाजपा नेता अरुण सिंह ने इस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानिए पूरी कहानी में क्या है सच।

मुख्य बातें

हेमंत सरकार पर आईएसआई एजेंटों का संरक्षण देने का आरोप।
राज्य में विकास कार्य ठप और अवैध खनन का बढ़ता मामला।
राहुल गांधी पर गंभीर आरोप, उन्हें झूठा नेता कहा गया।
बिहार चुनाव में एनडीए की जीत का दावा।
राज्य में घोटालों की स्थिति।

रांची, १८ सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने गुरुवार को रांची में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में झारखंड की हेमंत सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की तुष्टीकरण की राजनीति के चलते आईएसआई एजेंटों और आतंकी संगठनों के लोग यहां सुरक्षित पनाह पा रहे हैं। हाल के घटनाक्रमों ने इस बात को स्पष्ट कर दिया है।

अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गांवों, गरीबों, किसानों, आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास कर रही है, जबकि झारखंड की हेमंत सरकार भ्रष्टाचार, घोटाले, अवैध खनन और लूटखसोट को बढ़ावा देने में लगी है। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं, सड़कें बदहाल हैं और बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि झारखंड में जंगलराज की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उग्रवाद फिर से सिर उठा रहा है और सामाजिक कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अवैध उत्खनन और पत्थर माफिया के खिलाफ आवाज उठाने पर सूर्या हांसदा जैसे आदिवासी कार्यकर्ताओं को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य में घोटालों की फाइलें गायब हो जाती हैं और प्रशासन अफरातफरी की स्थिति में है। केंद्र सरकार से पर्याप्त यूरिया खाद मिलने के बावजूद राज्य में इसकी कालाबाजारी हो रही है। युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं और योजनाओं के नाम पर जनता को धोखा दिया जा रहा है। जल जीवन मिशन अब तक अधूरा है और बहनों को दी जाने वाली “मईयां सम्मान योजना” में भी हेमंत सरकार ने वादाखिलाफी की है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए अरुण सिंह ने कहा कि वे अपरिपक्व हैं और संवैधानिक संस्थाओं को लगातार बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने उन्हें देश का “सबसे बड़ा झूठ बोलने वाला नेता” करार दिया और कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी को धरातल से पाताल तक ले जाने पर आमादा हैं।

अरुण सिंह ने कहा कि जहां राहुल गांधी चुनाव जीतते हैं, वहां उन्हें ईवीएम और वोटर लिस्ट में कोई खामी नहीं दिखती, लेकिन जहां हारते हैं, वहां वे बेबुनियाद आरोप लगाने लगते हैं। उन्होंने दावा किया कि बिहार चुनाव में इंडी गठबंधन का सफाया होगा और एनडीए एक बार फिर मजबूत सरकार बनाएगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना सही होगा कि राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। हालांकि, जब सुरक्षा और विकास की बात आती है, तो सभी दलों को एकजुट होकर काम करना चाहिए। जनता की भलाई हमेशा प्राथमिकता होनी चाहिए।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अरुण सिंह ने किस सरकार पर आरोप लगाए?
अरुण सिंह ने झारखंड की हेमंत सरकार पर आरोप लगाए हैं।
क्या आईएसआई एजेंटों को झारखंड में पनाह मिल रही है?
अरुण सिंह का आरोप है कि सरकार की तुष्टीकरण की नीति के कारण आईएसआई एजेंटों को झारखंड में पनाह मिल रही है।
झारखंड में विकास कार्यों की स्थिति क्या है?
अरुण सिंह के अनुसार, झारखंड में विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं और सड़कें बदहाल हैं।
क्या राहुल गांधी पर भी आरोप लगे हैं?
जी हाँ, अरुण सिंह ने राहुल गांधी को झूठ बोलने वाला नेता करार दिया है।
बिहार चुनाव में क्या होने की संभावना है?
अरुण सिंह ने दावा किया है कि बिहार चुनाव में इंडी गठबंधन का सफाया होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 2 सप्ताह पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले