26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या समाजवादी पार्टी अस्त होता हुआ सूरज है? एसआईआर पर <b>अखिलेश यादव</b> को <b>केशव प्रसाद मौर्य</b> का जवाब

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या समाजवादी पार्टी अस्त होता हुआ सूरज है? एसआईआर पर <b>अखिलेश यादव</b> को <b>केशव प्रसाद मौर्य</b> का जवाब

सारांश

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को 'एसआईआर' के मुद्दे पर कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने अखिलेश यादव के राजनीतिक अस्तित्व को लेकर गंभीर चिंताओं व्यक्त की हैं। क्या समाजवादी पार्टी का भविष्य अधर में है?

मुख्य बातें

केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी को 'अस्त होता हुआ सूरज' कहा।
कांग्रेस के खिलाफ एसआईआर के मुद्दे पर गंभीर आरोप लगाए।
उपमुख्यमंत्री ने बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों का हवाला दिया।

लखनऊ, 29 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 'एसआईआर' के संदर्भ में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को तीखा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि एसआईआर का कार्यक्रम पवित्र लोकतंत्र के लिए चलाया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस, अखिलेश यादव और उनकी पूरी पार्टी 'एसआईआर' के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया के बीच कई बीएलओ की मौत के बाद उनके परिजनों से मिलेंगे। इस पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "उनका और उनकी समाजवादी पार्टी का राजनीतिक अस्तित्व कैसा होगा, ये बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से संदेश आ चुका है। समाजवादी पार्टी का सफाया तय है। यह पार्टी अस्त होता हुआ सूरज है।"

उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि जिस रास्ते पर कांग्रेस और राहुल गांधीतेजस्वी यादव चले हैं, उसी रास्ते पर अखिलेश यादव भी जा रहे हैं। जो दुर्दशा कांग्रेस-राजद की हुई है, उससे भी बुरा हश्र समाजवादी पार्टी का होगा।

कर्नाटक में कांग्रेस की अंतर्कलह पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "देश कांग्रेस मुक्त होने की ओर अग्रसर है। इस पार्टी में हाहाकार मचा है। मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, लेकिन उनको भी यह कहना पड़ता है कि वे हाईकमान से बात करेंगे। जब वे खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं तो इससे ऊपर हाईकमान कौन है?"

उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी, टीएमसी और कांग्रेस के कर्म अच्छे नहीं हैं। विपक्ष के दल आपस में कौरवों की तरह बंटे हुए हैं। इसलिए ऐसे दलों के खिलाफ बोलना पड़ेगा। लोगों को यह समझ में आए कि कांग्रेस कैसी पार्टी है?"

इससे पहले, उन्होंने 'एक्स' पोस्ट पर लिखा, "वोट चोरी करके नहीं, बल्कि अपनी कांग्रेस कमेटियों के वोटों की पहली डकैती करके पंडित जवाहरलाल नेहरू ने प्रधानमंत्री पद पर कब्जा किया था, वरना उनके स्थान पर 'लौहपुरुष' सरदार वल्लभभाई पटेल होते।"

केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, "जवाहरलाल नेहरू के रास्ते पर चलकर उनकी बेटी इंदिरा गांधी ने तो समूचे लोकतंत्र पर डाका डालकर देश पर आपातकाल थोप दिया था। तब कांग्रेस के विरोध से उपजे लेकिन बाद में उसकी परिपाटी पर चलकर सपा और राजद जैसे तमाम दलों ने 'बुलेट से बैलेट' लूटने की तरकीब को ईजाद किया। लेकिन 'कनपटी पर कट्टा' वाली उनकी दबंग राजनीति पर EVM से रोक लगी और एसआईआर तो उनकी फर्जी वोटों की राजनीति को लगभग पूरी तरह खत्म ही कर देगा। इसलिए कांग्रेस और उसके पिछलग्गू दल आए दिन 'त्राहिमाम-त्राहिमाम' का राग अलाप रहे हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के संबंध में गंभीर चिंताएँ उठाई हैं। भारतीय राजनीति में इस प्रकार के बयानों का महत्व होता है, और यह दर्शाता है कि कैसे राजनीतिक दलों की स्थिति और भविष्य के प्रति दृष्टिकोण बदल रहा है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

केशव प्रसाद मौर्य का 'एसआईआर' पर बयान क्या था?
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस 'एसआईआर' के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही हैं और उनका राजनीतिक अस्तित्व संकट में है।
क्या समाजवादी पार्टी का भविष्य अंधकार में है?
केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी को 'अस्त होता हुआ सूरज' कहा है, जिससे यह संकेत मिलता है कि पार्टी का भविष्य संकट में हो सकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले