10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या महाराष्ट्र की लताबाई को मिला खुद का आशियाना, प्रधानमंत्री आवास योजना ने साकार किया सपना?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या महाराष्ट्र की लताबाई को मिला खुद का आशियाना, प्रधानमंत्री आवास योजना ने साकार किया सपना?

सारांश

महाराष्ट्र की लताबाई को प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला खुद का घर, जो उनके सपनों को साकार करने में सहायक बना। जानिए इस योजना के लाभ और लताबाई की कहानी।

मुख्य बातें

प्रधानमंत्री आवास योजना बेघरों को स्थायी आवास प्रदान कर रही है।
लताबाई जैसी महिलाओं ने अपनी मेहनत और योजना के तहत अपने सपनों का घर पाया।
आर्थिक सहायता के माध्यम से लाखों परिवारों को लाभ मिल रहा है।
इस योजना ने आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया है।
सरकार द्वारा दी गई वित्तीय सहायता से घर बनाना आसान हुआ है।

धुले, 16 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना बेघरों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। यह योजना न केवल किराए पर जीवन गुजार रहे लोगों को छत दे रही है, बल्कि उनके सपनों को भी साकार कर रही है।

महाराष्ट्र के धुले में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पुराने शहर में रहने वाली लताबाई संतोष चौधरी अब घर के तनाव से मुक्त हैं। इसका कारण है प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्राप्त उनका खुद का पक्का घर। पहले किराए के मकान में रहने वाली लताबाई को अब एक सुरक्षित छत मिल गई है।

लताबाई ने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह वर्षों तक किराए के मकान में रहने को मजबूर थीं, लेकिन जब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें सहायता मिली, तब उन्होंने अपने प्लॉट पर एक घर बनवाया। लताबाई जैसी हजारों महिलाएं आज इस योजना की मदद से अपने सपनों का घर बना चुकी हैं। यह योजना न केवल एक छत देती है, बल्कि आत्मनिर्भरता और सम्मान के साथ जीने की उम्मीद भी जगाती है।

लताबाई ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि उनके पास एक खाली प्लॉट था, लेकिन रहने के लिए कोई घर नहीं था। तब मैंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया। मुझे इस योजना का लाभ मिला, और अब मेरे पास मेरा खुद का घर है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल से धन्यवाद देती हूं।

ज्ञात रहे कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने 4 सितंबर को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 (पीएमएवाई-यू 2.0) के अंतर्गत लास्ट माइल आउटरीच अभियान 'अंगीकार 2025' का शुभारंभ किया था।

पीएमएवाई-यू के अंतर्गत 120 लाख घरों को मंजूरी दी गई है। इनमें से 94.11 लाख पक्के घर पहले ही बनकर तैयार हो चुके हैं और लाभार्थियों को वितरित किए जा चुके हैं। 'अंगीकार 2025' अभियान शेष बचे घरों के निर्माण को सुगम बनाएगा। 'सभी के लिए आवास' के लक्ष्य के अनुरूप इस योजना को नया रूप दिया गया और सितंबर 2024 में पीएमएवाई-यू 2.0 के रूप में शुरू किया गया। पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत एक करोड़ अतिरिक्त परिवारों को शहरों में पक्का घर बनाने या खरीदने के लिए सरकार द्वारा 2.50 लाख रुपए तक की वित्तीय सहायता मिलेगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो बेघरों को स्थायी आवास प्रदान कर रही है। यह योजना न केवल आवास की समस्या का समाधान कर रही है, बल्कि आत्मनिर्भरता का भी संकल्प ले रही है। ऐसे प्रयास देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है?
यह योजना बेघरों को स्थायी आवास प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है।
लताबाई को घर कैसे मिला?
लताबाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया और उन्हें घर बनाने के लिए सहायता मिली।
क्या यह योजना सभी के लिए है?
हाँ, यह योजना सभी पात्र परिवारों के लिए उपलब्ध है।
इस योजना का लाभ कैसे उठाया जा सकता है?
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको आवेदन पत्र भरना होगा और आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।
क्या इस योजना के तहत वित्तीय सहायता उपलब्ध है?
हाँ, पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत सरकार द्वारा 2.50 लाख रुपए तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले