26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या उत्तराखंड में नैनीताल के जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने शपथ ली?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या उत्तराखंड में नैनीताल के जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने शपथ ली?

सारांश

नैनीताल में नए जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने शपथ ली। दीपा दरमवाल ने ग्रामीण विकास की प्राथमिकता बताई, वहीं देवकी बिष्ट ने समाज के कमजोर वर्ग की मदद का संकल्प किया। यह समारोह जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ।

मुख्य बातें

नैनीताल में नए जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने शपथ ली।
दीपा दरमवाल ने ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दी।
देवकी बिष्ट ने समाज के कमजोर वर्ग की मदद करने का संकल्प लिया।

नैनीताल, 1 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में सोमवार को जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपा दरमवाल और उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट को अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी ने दोनों को पद एवम् गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इसके बाद अध्यक्ष दीपा दरमवाल ने 27 में से 24 जिला पंचायत सदस्यों को भी शपथ दिलाई। यह समारोह जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

शपथ ग्रहण के बाद दीपा दरमवाल ने कहा कि नैनीताल के ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग से विकास कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा, "जनता की समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जाएगा। सड़क, पानी, बिजली जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। विकास के कार्यों को धरातल पर उतारा जाएगा और जनता से किए वादों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।"

दीपा ने दावा किया कि जिला पंचायत की सभी समस्याओं को हल करना उनकी जिम्मेदारी है और इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

वहीं, प्रिंसिपल के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनीं देवकी बिष्ट ने अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने कहा, "जैसे मैंने शिक्षक के रूप में बच्चों के जीवन को संवारा, वैसे ही अब क्षेत्र के विकास के लिए काम करूंगी। गांवों में अकेले रह रहे बुजुर्गों, जिन्हें उनके परिजनों ने छोड़ दिया है और जिनके पास बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं, उनकी मदद करना मेरा लक्ष्य है।"

उन्होंने आगे कहा कि हम जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं और समाज के सबसे कमजोर वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

देवकी बिष्ट ने जनता के समर्थन के लिए आभार जताते हुए कहा, "हमें जनता ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। चुनौतियां बहुत हैं, लेकिन हम इन्हें पार करते हुए विकास की नई कहानी लिखेंगे। ग्रामीण विकास और जनता की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्रतिबद्धता होगी।"

संपादकीय दृष्टिकोण

वह एक नई शुरुआत का प्रतीक है। इस तरह के चुनावी घटनाक्रम ग्रामीण विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे जनता के प्रति अपनी निष्ठा और प्रतिबद्धता को साबित करें।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नैनीताल में किसने शपथ ली?
नैनीताल में जिला पंचायत के अध्यक्ष दीपा दरमवाल और उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट ने शपथ ली।
दीपा दरमवाल की प्राथमिकता क्या है?
दीपा दरमवाल ने कहा कि नैनीताल के ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।
देवकी बिष्ट का मुख्य लक्ष्य क्या है?
देवकी बिष्ट ने समाज के कमजोर वर्ग की मदद करने का लक्ष्य रखा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले