नोएडा में गैस सिलेंडर की कमी की अफवाहों से हड़कंप, डीएम ने की आपात बैठक

Click to start listening
नोएडा में गैस सिलेंडर की कमी की अफवाहों से हड़कंप, डीएम ने की आपात बैठक

सारांश

ग्रेटर नोएडा में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी की अफवाहों ने लोगों में हड़कंप मचाया। प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए एक आपात बैठक बुलाई है। जानें पूरी जानकारी।

Key Takeaways

  • गैस सिलेंडर की कमी की अफवाहों ने लोगों में हड़कंप मचाया।
  • जिला प्रशासन ने आपात बैठक बुलाई।
  • गैस की कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
  • लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई।

ग्रेटर नोएडा, 11 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। घरेलू गैस सिलेंडर की कमी की अफवाहों के चलते नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बुधवार को कई गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गैस एजेंसियों पर पहुंचकर सिलेंडर लेने की कोशिश करते नजर आए। लोगों में चर्चा होने लगी कि आने वाले दिनों में गैस सिलेंडर की कमी हो सकती है, जिससे कई लोग अपने घरों में अतिरिक्त सिलेंडर रखने के लिए जल्दबाजी में एजेंसियों पर पहुंच गए।

इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने तुरंत कार्यवाही की। ग्रेटर नोएडा स्थित सूरजपुर जिला कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालकों, गैस एजेंसी मालिकों और संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में जिले में गैस आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गैस की कालाबाजारी किसी भी स्थिति में सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति या एजेंसी घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी या अवैध बिक्री करते हुए पाई जाती है, तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने विशेष टीमों का गठन किया है, जो विभिन्न गैस एजेंसियों और संबंधित स्थानों पर छापेमारी कर स्थिति की निगरानी करेंगी। जिला प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर का स्टॉक करने से बचें।

अधिकारियों ने बताया कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति सामान्य है और कहीं भी गैस की कमी नहीं है। लोगों को नियमित रूप से सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और गैस आपूर्ति प्रणाली पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। किसी भी समस्या या शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता पर्याप्त है और आम उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और केवल आवश्यकता अनुसार ही गैस सिलेंडर लें, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर सुविधा मिल सके।

Point of View

NationPress
13/03/2026

Frequently Asked Questions

क्या जिले में गैस सिलेंडर की कमी है?
अधिकारियों के अनुसार, जिले में गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य है और कहीं भी कमी नहीं है।
प्रशासन ने इस स्थिति से निपटने के लिए क्या कदम उठाए हैं?
जिलाधिकारी ने गैस एजेंसी मालिकों और अधिकारियों के साथ बैठक की और विशेष टीमों का गठन किया।
Nation Press