2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और गैस की स्थिति सामान्य, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
उत्तर प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और गैस की स्थिति सामान्य, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई

सारांश

उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया कि राज्य में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया में फैल रही अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है।
सरकार ने अफवाहों को भ्रामक बताया है।
मुख्यमंत्री ने जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

लखनऊ, ११ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और कहीं भी किसी प्रकार की कमी नहीं है। सरकार ने सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही किल्लत की खबरों को भ्रामक बताते हुए, लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि पेट्रोल-डीजल और गैस की कथित कमी के बारे में अफवाहें फैलाकर जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आम लोगों को आवश्यक ईंधन और गैस की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है और इस व्यवस्था में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार, जिलों में प्रशासनिक और आपूर्ति विभाग के अधिकारी लगातार पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रहे और घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता में कोई बाधा न आए। साथ ही, आपूर्ति श्रृंखला पर लगातार निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी स्तर पर अनियमितता सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

राज्य सरकार के अनुसार, प्रदेश के सभी जिलों में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और तेल कंपनियों द्वारा नियमित आपूर्ति जारी है। इसी प्रकार, घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों का भी पर्याप्त भंडार मौजूद है और उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रशासन को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वे वितरण व्यवस्था पर पैनी नजर रखें और कहीं भी अनावश्यक भीड़ या कृत्रिम कमी की स्थिति न बनने दें।

सरकार ने यह भी कहा है कि कुछ स्थानों से सोशल मीडिया के माध्यम से पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी से जुड़ी भ्रामक सूचनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को सतर्क रहने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे घबराहट में अनावश्यक रूप से ईंधन या गैस की खरीद न करें और अफवाहों से दूर रहें। सरकार का कहना है कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है तथा आम नागरिकों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

--- राष्ट्र प्रेस

विकेटी/एएमटी

संपादकीय दृष्टिकोण

जो ईंधन और गैस की उपलब्धता को लेकर लोगों में विश्वास जगाने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से दी गई सख्त चेतावनी इस बात का संकेत है कि सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही है।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी है?
नहीं, उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।
क्या सरकार ने अफवाहों के खिलाफ कोई कार्रवाई की है?
हाँ, मुख्यमंत्री ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
क्या घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में कोई रुकावट है?
नहीं, घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले