सीएम योगी का एलपीजी सिलेंडर संकट पर बयान: घर पर मिलेगी डिलीवरी, लाइन की जरूरत नहीं

Click to start listening
सीएम योगी का एलपीजी सिलेंडर संकट पर बयान: घर पर मिलेगी डिलीवरी, लाइन की जरूरत नहीं

सारांश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता को आश्वस्त किया है कि रसोई गैस सिलेंडर की डिलीवरी घर पर ही होगी। उन्हें बताया कि लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है। अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी गई है। जानिए इस पर उनका क्या कहना है।

Key Takeaways

  • एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी होगी।
  • लाइन की आवश्यकता नहीं है।
  • अफवाहों पर ध्यान न दें।
  • पेट्रोल-डीजल केवल आवश्यकता पर ही लें।
  • समाज में अव्यवस्था फैलाने वालों से सतर्क रहें।

गोरखपुर, २६ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यवासियों को आश्वस्त किया है कि रसोई गैस सिलेंडर के लिए एजेंसी के बाहर लाइन लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है। समय पर बुकिंग करने पर सिलेंडर सीधे आपके घर तक पहुँच जाएगा। इसी प्रकार, आवश्यकतानुसार ही पेट्रोल-डीजल लेने जाएं, फिलिंग सेंटरों पर लाइन लगाने की कोई जरूरत नहीं है। कुछ लोग अफवाहें फैलाकर राज्य का माहौल खराब करना चाहते हैं, अव्यवस्था फैलाना चाह रहे हैं। लोगों को इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

सीएम योगी ने गुरुवार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र (गीडा) में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क के उद्घाटन समारोह में कहा कि गल्फ वॉर के पहले यदि किसी के घर रसोई गैस का सिलेंडर एक महीने चलता था, तो अब वह पांचवें या छठवें दिन ही सिलेंडर लेने क्यों पहुँच रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि समय पर बुकिंग करने से रसोई गैस आपके घर तक पहुंच जाएगी। सरकार ने सभी जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया है। जैसे पहले गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी होती थी, वैसी ही अब भी होगी। इसके लिए एजेंसी के बाहर लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। पेट्रोल-डीजल तभी खरीदें जब आवश्यक हो, लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है। कुछ लोगों द्वारा साजिश के तहत फैलाई गई अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि हम उतावलेपन में आकर किसी अफवाह या दुष्प्रचार के चक्कर में पड़ते हैं, तो हमारी राष्ट्रभक्ति पर लोग संदेह करेंगे। हमें सतर्क रहना होगा। हमें अपने राष्ट्रीय नेतृत्व पर भरोसा रखकर धन्यवाद देना चाहिए कि भारत में सब कुछ अच्छा है। उत्साहपूर्वक उत्सव मनाए जा रहे हैं। नवरात्र के कार्यक्रम चल रहे हैं। शुक्रवार को रामनवमी है और १२ बजे रामजन्मभूमि पर सूर्य भगवान भी भगवान श्रीराम का राजतिलक करेंगे।

उन्होंने कहा कि आज ईरान-अमेरिका/इजराइल युद्ध से पूरी दुनिया प्रभावित है। विश्व में हाहाकार, अराजकता, अव्यवस्था है, लेकिन भारत के अंदर हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बेखौफ और सुरक्षित हैं, विकास यात्रा को भी बढ़ा रहे हैं। लेकिन यदि यह युद्ध लंबा खिंचता है तो हर व्यक्ति प्रभावित होगा। हमें मानसिक रूप से तैयार रहना होगा। अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। जब कोई आपत्ति या चुनौती आती है, तो उसका सामना करने के लिए हर व्यक्ति को सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा, यही सच्ची राष्ट्रभक्ति होती है। जब हम किसी भी राष्ट्रीय मुद्दे पर सरकार के साथ मिलकर काम करते हैं, तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। देशहित में अगर सरकार ने कोई कदम उठाया, तो हमें उसके लिए खुद को तैयार करना होगा।

Point of View

NationPress
26/03/2026

Frequently Asked Questions

क्या रसोई गैस सिलेंडर के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता है?
नहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि घर पर सिलेंडर की डिलीवरी होगी, लाइन लगाने की कोई जरूरत नहीं है।
अगर मुझे गैस सिलेंडर की जरूरत है, तो क्या करना चाहिए?
आपको निर्धारित समय पर बुकिंग करानी चाहिए, और सिलेंडर आपके घर पर पहुँच जाएगा।
क्या पेट्रोल-डीजल के लिए भी लाइन लगाने की जरूरत है?
सीएम ने सुझाव दिया है कि केवल आवश्यकता होने पर ही पेट्रोल-डीजल खरीदने जाएं, लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है।
क्या अफवाहों पर ध्यान देना चाहिए?
मुख्यमंत्री ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, क्योंकि कुछ लोग जानबूझकर माहौल खराब करना चाहते हैं।
क्या यह स्थिति देश की सुरक्षा पर असर डाल सकती है?
सीएम ने कहा कि हमें मानसिक रूप से तैयार रहना होगा और सरकार के साथ मिलकर काम करना होगा।
Nation Press