10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

टूर पैकेज के नाम पर लाखों की ठगी: साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टूर पैकेज के नाम पर लाखों की ठगी: साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

सारांश

नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर लोगों से लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। साइबर क्राइम पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है और ठगी के नेटवर्क की जांच कर रही है।

मुख्य बातें

गौतमबुद्ध नगर में साइबर ठगी का मामला आरोपी आदित्य राज गिरफ्तार सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी के तरीके पुलिस कार्रवाई और जांच जारी आम जनता से सतर्क रहने की अपील

नोएडा, 18 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। गौतमबुद्ध नगर में एक और साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें टूर एंड ट्रेवल पैकेज के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी की जा रही थी। साइबर क्राइम पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 17 मार्च को इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और स्थानीय जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी आदित्य राज को आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किए गए हैं, जिनका उपयोग वह ठगी के इस पूरे नेटवर्क को संचालित करने में कर रहा था।

जांच में यह सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और गूगल पर आकर्षक विज्ञापन चलाकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। वह सिंगापुर, नेपाल, वियतनाम और यूरोप जैसे देशों के लिए सस्ते और आकर्षक टूर पैकेज का लालच देता था। जब कोई व्यक्ति इन पैकेज में रुचि दिखाता, तो आरोपी उसे भरोसे में लेकर बुकिंग कन्फर्म होने का दावा करता और अपने बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करा लेता।

इसके बाद आरोपी चालाकी से बुक किए गए टिकटों को कैंसिल कराकर उनका रिफंड खुद प्राप्त कर लेता और पीड़ितों से संपर्क बंद कर देता था। इस प्रकार आरोपी ने अब तक करीब 12 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी आदित्य राज (उम्र 33 वर्ष) मूलरूप से बिहार के लखीसराय जिले का रहने वाला है और वर्तमान में आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसायटी में रह रहा था। उसकी शैक्षणिक योग्यता 12वीं तक बताई गई है।

साइबर क्राइम पुलिस अब आरोपी के बैंक खातों, डिजिटल लेनदेन और संभावित साथियों की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और ठगी का नेटवर्क कितना बड़ा है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर दिखने वाले किसी भी आकर्षक ऑफर या सस्ते टूर पैकेज के झांसे में न आएं और किसी भी भुगतान से पहले संबंधित कंपनी की पूरी तरह जांच-पड़ताल जरूर करें।

संपादकीय दृष्टिकोण

खासकर जब बात पैसे और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की हो।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पुलिस ने आरोपी को कैसे पकड़ा?
पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और स्थानीय जानकारी के आधार पर आरोपी को आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी से गिरफ्तार किया।
आरोपी ने लोगों से कितनी ठगी की?
आरोपी ने अब तक लगभग 12 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया है।
क्या हमें सोशल मीडिया पर दिखने वाले ऑफर्स पर विश्वास करना चाहिए?
हां, सोशल मीडिया पर दिखने वाले किसी भी आकर्षक ऑफर या सस्ते टूर पैकेज के झांसे में न आएं और किसी भी भुगतान से पहले संबंधित कंपनी की पूरी तरह जांच-पड़ताल करें।
पुलिस आगे क्या कार्रवाई करेगी?
पुलिस आरोपी के बैंक खातों, डिजिटल लेनदेन और संभावित साथियों की जांच कर रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले