क्या 20 साल से बिहार को बर्बाद कर रहे हैं पप्पू यादव? नीतीश के वीडियो संदेश पर पलटवार

Click to start listening
क्या 20 साल से बिहार को बर्बाद कर रहे हैं पप्पू यादव? नीतीश के वीडियो संदेश पर पलटवार

सारांश

बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सीएम नीतीश कुमार के वीडियो संदेश पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों से बिहार की स्थिति खराब होती जा रही है। जानिए इस विवाद में और क्या कुछ कहा गया।

Key Takeaways

पप्पू यादव ने नीतीश कुमार के वीडियो संदेश पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बिहार की स्थिति को बर्बाद बताया। अपराधियों को चुनावी टिकट देने का मुद्दा उठाया। राजनीतिक संवाद में मर्यादा का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। एनडीए के विकास के दावों पर सवाल उठाए।

वैशाली, 1 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के पूर्णिया से सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वीडियो संदेश पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 20 सालों से ये लोग बिहार को बर्बाद कर रहे हैं।

पप्पू यादव ने अपराधियों को चुनावी टिकट देने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, "अपराधी ही चुनाव लड़ रहे हैं। सारे अपराधी मंत्री बन जाते हैं, माफिया और अमीरों को चुनावी टिकट दे दिए जाते हैं। फिर नेता उनके इर्द-गिर्द घूमकर राजनीतिक रस्में निभाते हैं। अगर सिर्फ अमीरों और माफियाओं को ही चुनाव लड़ाया जाएगा, तो बिहार की हालत कौन सुधारेगा?"

उन्होंने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) के प्रमुख जीतन राम मांझी की उस टिप्पणी पर भी जवाब दिया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री ने तेजस्वी यादव को 'दो किलो का छोकरा' और 'चोर' कहा। पूर्णिया के सांसद ने कहा, "जीतन राम मांझी मेरे पिता की तरह हैं, लेकिन ऐसी भाषा मर्यादा के खिलाफ है। उनका भी बेटा है।"

पप्पू यादव ने आगे कहा, "शीशे के घर में रहकर पत्थर फेंकते हैं। चोर कौन है, यह तो कानून तय करेगा, लेकिन क्या आप ही तय कर देंगे? जब लालू प्रसाद यादव ने आपको मुख्यमंत्री बनाया, तब क्या चोर नजर नहीं आया? सिर्फ आज ही चोर नजर आता है।"

इससे पहले, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बिहार की जनता के नाम वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा, "आपने मुझे 2005 से लगातार बिहार के लोगों की सेवा करने का मौका दिया है। जब हमने पदभार संभाला, तो बिहारी कहलाना अपमान माना जाता था। तब से, हमने पूरी ईमानदारी और मेहनत से आपकी सेवा की है। चाहे वह हिंदू हो, मुसलमान हो, सवर्ण हो, पिछड़ी जाति हो, अति पिछड़ी जाति हो, दलित हो या महादलित हो, सबके लिए काम किया गया है। मैंने अपने परिवार के लिए कुछ नहीं किया। अब, बिहारी कहलाना अपमान नहीं, बल्कि सम्मान है।"

उन्होंने कहा कि एनडीए ही बिहार का विकास ला सकता है। केंद्र और राज्य दोनों में एनडीए की सरकार होने से विकास की गति में काफी तेजी आई है। इस दौरान, सीएम नीतीश कुमार ने बिहार की जनता से एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Point of View

क्योंकि विकास के लिए स्थिर और ईमानदार नेतृत्व की आवश्यकता है।
NationPress
30/04/2026

Frequently Asked Questions

पप्पू यादव ने नीतीश कुमार के वीडियो पर क्या प्रतिक्रिया दी?
पप्पू यादव ने कहा कि पिछले 20 सालों से ये लोग बिहार को बर्बाद कर रहे हैं और अपराधियों को टिकट दिए जाने का मुद्दा उठाया।
क्या पप्पू यादव ने जीतन राम मांझी पर टिप्पणी की?
जी हां, पप्पू यादव ने जीतन राम मांझी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसी भाषा मर्यादा के खिलाफ है।
Nation Press