8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या आर्थिक मोर्चे पर बड़ी घोषणाएं संभव हैं? जीएसटी पर प्रधानमंत्री मोदी का ऐलान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आर्थिक मोर्चे पर बड़ी घोषणाएं संभव हैं? जीएसटी पर प्रधानमंत्री मोदी का ऐलान

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी दरों में बदलाव के बाद आर्थिक सुधार की घोषणा की है। उन्होंने 2025 में महत्वपूर्ण सुधारों की बात की और कहा कि इससे कर का बोझ कम होगा। जानें इस महत्वपूर्ण घोषणा के पीछे की कहानी और उसके संभावित प्रभाव।

मुख्य बातें

2025 में जीएसटी में सुधार की योजना।
आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावनाएं।
कर का बोझ कम करने की दिशा में कदम।
विदेशी निवेश के लिए खुला आमंत्रण।
आत्मनिर्भरता की अपील।

ग्रेटर नोएडा, 25 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी दरों में बदलाव के बाद भविष्य में आर्थिक मोर्चे पर महत्वपूर्ण सुधार की घोषणा की है। गुरुवार को उन्होंने बताया कि 2025 में प्रमुख सुधार किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि जैसे-जैसे अर्थव्यवस्था आगे बढ़ेगी, लोगों पर कर का बोझ कम होता जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 'इंटरनेशनल ट्रेड शो' का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने आत्मनिर्भरता और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की।

उन्होंने कहा, "देश जीएसटी बचत उत्सव मना रहा है, लेकिन हम यहीं रुकने वाले नहीं हैं। 2017 में हमने जीएसटी लाकर देश की आर्थिक मजबूती का काम किया और 2025 में हम जीएसटी सुधार लेकर आएंगे। जैसे-जैसे देश आर्थिक रूप से मजबूत होगा, वैसे-वैसे टैक्स का बोझ कम होगा।" उन्होंने कहा कि देशवासियों के आशीर्वाद से जीएसटी सुधार का सिलसिला निरंतर चलता रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "कुछ राजनीतिक दल देश के लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। 2014 से पहले जो लोग सरकार चला रहे थे, उनकी नाकामियां छिपाने के लिए कांग्रेस और उसके साथी दल जनता से झूठ बोल रहे हैं। सच्चाई यह है कि कांग्रेस सरकार में टैक्स की लूट मची हुई थी।"

उन्होंने आरोप लगाए कि 2014 से पहले देश के आम नागरिकों को टैक्स के मार से निचोड़ा जा रहा था। हमारी सरकार ने टैक्स को बड़े पैमाने पर कम किया है और महंगाई घटाई है। हमने देश के लोगों की आमदनी और बचत दोनों को बढ़ाया है।

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि 2014 से पहले केवल 2 लाख रुपए तक का इनकम टैक्स माफ था। अब 12 लाख रुपए की इनकम टैक्स फ्री है। उन्होंने कहा कि नए जीएसटी सुधार से इस साल देशवासियों के ढाई लाख करोड़ रुपए बचेंगे। इसलिए देश आज गर्व के साथ जीएसटी बचत उत्सव मना रहा है।

इस दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने विदेशी कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा, "आज भारत के पास रिफॉर्म की स्ट्रॉन्ग बिल पावर है। हमारे पास डेमोक्रेटिक और पॉलिटिकल स्टेबिलिटी है। पॉलिसी प्रोटेक्टिविलिटी भी है। सबसे बड़ी बात यह है कि भारत के पास बहुत बड़ी युवा और स्किल्ड वर्कफोर्स है। ये सारी बातें दुनिया के किसी देश में नहीं हैं। भारत में हर चीज मौजूद है।"

उन्होंने कहा, "दुनिया का कोई भी इन्वेस्टर और कंपनी अगर अपनी ग्रोथ को नए पंख लगाना चाहता है तो भारत में निवेश सबसे किफायती डील है। सभी के लिए भारत में निवेश करना, यूपी में निवेश करना विन-विन सिचुएशन है।"

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि हम सभी के प्रयास से 'विकसित भारत' और 'विकसित यूपी' बनाएंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री मोदी की घोषणाएं आर्थिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। यदि ये सुधार सफल होते हैं तो देश की आर्थिक स्थिरता को मजबूती मिलेगी।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी में क्या बदलाव किए हैं?
प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी दरों में बदलाव के बाद 2025 में बड़े सुधार की घोषणा की है।
इन सुधारों का आम जनता पर क्या असर पड़ेगा?
इन सुधारों से लोगों पर कर का बोझ कम होगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
क्या ये सुधार देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेंगे?
हाँ, इन सुधारों से देश की अर्थव्यवस्था में मजबूती आएगी।
प्रधानमंत्री का विदेशी निवेश को लेकर क्या कहना है?
उन्होंने विदेशी कंपनियों को भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया है।
क्या जीएसटी बचत उत्सव का कोई महत्व है?
जीएसटी बचत उत्सव का उद्देश्य लोगों को कर की बचत के बारे में जागरूक करना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले