10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भगवान राम के बारे में अशोभनीय टिप्पणी करने वालों का विनाश तय है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भगवान राम के बारे में अशोभनीय टिप्पणी करने वालों का विनाश तय है?

सारांश

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमलों की निंदा की। उन्होंने कहा कि राजनीति को खेल से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। इसके साथ ही, देव ने कांग्रेस की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाए। क्या सच में भगवान राम के खिलाफ टिप्पणी करने वाले का विनाश निश्चित है?

मुख्य बातें

प्रतुल शाह देव ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमलों की निंदा की।
केंद्र सरकार ने हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
कांग्रेस की विश्वसनीयता पर प्रतुल शाह देव ने सवाल उठाए।
ईवीएम पर कांग्रेस के आरोपों को प्रतुल शाह देव ने खारिज किया।
राजनीति और खेल को अलग रखने की ज़रूरत है।

रांची, 2 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि राजनीति को खेल से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

उन्होंने शुक्रवार को समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार ने दो बार बांग्लादेश के हाई कमिश्नर को तलब करके हिंदुओं पर हो रहे हमले की निंदा की। केंद्र सरकार ने इस मामले में बांग्लादेश से तुरंत कदम उठाने की मांग की। इसके बाद इस मामले में वहां पर कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है और यह सुनिश्चित किया गया कि बांग्लादेश में लोगों को एक सुरक्षित माहौल मिले। उन्हें किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े।

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि केंद्र सरकार ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी है। हमारी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि वहां रह रहे हिंदू समुदाय के लोगों को किसी भी सूरत में अप्रिय स्थिति का सामना न करना पड़े। यदि उन्हें किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति का सामना करना होगा, तो केंद्र सरकार की ओर से तत्काल कठोर कदम उठाए जाएंगे। इस दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले पर देवकीनंदन ठाकुर के बयान को उनके आक्रोश का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हिंदू समुदाय के लोगों के साथ अत्याचार हो रहे हैं, उसे देखते हुए देवकीनंदन ठाकुर ने बयान दिया है। यह उनका प्रतीकात्मक आक्रोश है, जो स्वाभाविक है।

भाजपा नेता ने कांग्रेस नेता नाना पटोले के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि कैसे कांग्रेस ने कोर्ट में हलफनामा दाखिल करके भगवान राम को काल्पनिक बताया था और आज कांग्रेस की स्थिति देख लीजिए कि वो खुद काल्पनिक बन चुकी है। इसे कोई भी पूछ नहीं रहा है। इसकी विश्वसनीयता संकट में है।

प्रतुल शाह देव ने कहा कि कांग्रेस की दुर्गति का अंदाजा महज इसी से लगाया जा सकता है कि आज इसकी सरकार चंद सूबों तक ही सिमटकर रह गई है। कभी इसकी तूती पूरे देश में बोला करती थी। आज इसे कोई भी पूछने के लिए तैयार नहीं हो रहा है। मुझे यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि आज इस पार्टी पर कोई भरोसा नहीं कर रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि कोई भी पुर्षोत्तम मर्यादा भगवान राम के बारे में अशोभनीय टिप्पणी करेगा, तो उसका विनाश तय है। उसे कोई नहीं बचा सकता।

उन्होंने कांग्रेस की ओर से ईवीएम पर गड़बड़ी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि ईवीएम में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं है। कांग्रेस को जरा इस सवाल का जवाब देना चाहिए कि कर्नाटक में उसकी सरकार कैसे बन गई?

जिन राज्यों में भी कांग्रेस की सरकार है, वहां पर उसकी सरकार कैसे बन गई? इसका मतलब साफ है कि जिन राज्यों में कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ता है, वहां पर ये लोग ईवीएम में मीनमेख निकालने लग जाते हैं और जहां पर चुनाव जीत जाते हैं, वहां पर ये लोग चुप्पी साध लेते हैं। इस तरह का दोहरा पैमाना अनुचित है।

भाजपा नेता ने कहा कि चुनाव आयोग कई बार कह चुका है कि यदि कांग्रेस के आरोपों में थोड़ी सी भी सत्यता है तो ईवीएम को हैक करके दिखाए, लेकिन जब इस तरह की स्थिति पैदा होती है तो कांग्रेस अपने कदम पीछे खींच लेती है। आखिर कांग्रेस ऐसा क्यों कर रही है?

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि राजनीतिक नेताओं के बयानों का व्यापक प्रभाव हो सकता है। प्रतुल शाह देव का बयान न केवल धार्मिक भावनाओं को प्रभावित करता है, बल्कि यह राजनीतिक स्थिरता पर भी सवाल उठाता है। सभी पक्षों को अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए, ताकि संवाद का वातावरण बना रहे।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रतुल शाह देव ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमलों की निंदा क्यों की?
उन्होंने इसे एक गंभीर मुद्दा मानते हुए केंद्र सरकार की कार्रवाई को सही ठहराया है।
कांग्रेस की विश्वसनीयता पर प्रतुल शाह देव का क्या कहना है?
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति आज बहुत कमजोर है और कोई भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहा।
क्या भगवान राम के खिलाफ टिप्पणी करने वालों का विनाश निश्चित है?
प्रतुल शाह देव ने इस बात पर जोर दिया कि ऐसा करने वालों का विनाश निश्चित है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले