19 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या रांची में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत दहेज के लिए हत्या है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रांची में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत दहेज के लिए हत्या है?

सारांश

रांची में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मृत्यु ने दहेज प्रथा पर एक बार फिर सवाल उठाए हैं। क्या यह आत्महत्या है या फिर हत्या का मामला है? जानिए पूरी कहानी।

मुख्य बातें

दहेज के लिए हत्या की आशंका संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पुलिस की तफ्तीश जारी परिजनों का आरोप ससुराल पक्ष का दावा आत्महत्या का

रांची, 16 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता, सजबीन परवीन, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पारिवारिक सदस्यों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, परवीन के ससुराल वालों का कहना है कि यह आत्महत्या का मामला है। पुलिस ने मंगलवार को शव बरामद कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

लोअर बाजार थाना प्रभारी रणविजय शर्मा ने बताया कि पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है। मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परवीन का निकाह 13 जून 2025 को रांची के एक होटल में मो. जहीर के साथ हुआ था। उनके परिवार का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। मायके से संपत्ति में हिस्सा दिलाने के अलावा अलग-अलग मौकों पर नकद राशि की मांग भी की जाती थी।

आरोप है कि जब ससुराल वाले अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो सके तो परवीन की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परवीन की मौत सोमवार की रात करीब आठ बजे हुई, जबकि घटना की सूचना पुलिस को रात लगभग दो बजे दी गई। इस असामान्य देरी को देखते हुए पुलिस ने पूरे मामले को संशयास्पद मानते हुए जांच का दायरा विस्तृत किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के पति को फिलहाल हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, परवीन के परिजनों की ओर से अब तक लिखित शिकायत नहीं दी गई है। आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिस कमरे से परवीन का शव बरामद किया गया, वहां फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) की टीम से जांच कराई गई है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।

परिजनों ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है ताकि परवीन की मौत के पीछे की सच्चाई सामने आ सके। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टमफॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या सजबीन परवीन की मौत आत्महत्या है?
ससुराल पक्ष का कहना है कि यह आत्महत्या का मामला है, जबकि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस ने मामले में क्या कार्रवाई की है?
पुलिस ने शव बरामद कर तफ्तीश शुरू की है और मृतका के पति को हिरासत में लिया है।
परिजनों ने पुलिस से क्या मांग की है?
परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले