10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

राज्यसभा चुनाव: संजय राउत का भाजपा पर तगड़ा हमला, विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
राज्यसभा चुनाव: संजय राउत का भाजपा पर तगड़ा हमला, विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप

सारांश

बिहार में राज्यसभा चुनाव के दौरान हुई क्रॉस वोटिंग पर सियासत जारी है। संजय राउत ने भाजपा पर विधायकों को पैसे के दम पर खरीदने का गंभीर आरोप लगाया है।

मुख्य बातें

क्रॉस वोटिंग पर सियासत जारी है।
संजय राउत ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
महंगाई और जनता की समस्याओं पर सरकार का ध्यान नहीं।

नई दिल्ली, 18 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बिहार में राज्यसभा चुनाव के दौरान हुए क्रॉस वोटिंग पर सियासी चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है। विपक्ष द्वारा भाजपा पर विधायकों को तोड़ने का आरोप लगातार लगाया जा रहा है। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा पैसे के बल पर चुनाव जीतना चाहता है।

राज्यसभा चुनावों में क्रॉस-वोटिंग पर संजय राउत ने टिप्पणी की, "भाजपा ने पैसे और सत्ता का सहारा लेकर क्रॉस वोटिंग करवाई है, चाहे वह हरियाणा हो, बिहार या ओडिशा। ओडिशा में उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति को चुना, जिस पर कोयला घोटाले का आरोप है और जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज है। अदालत ने उसे तीन साल की सज़ा भी सुनाई है।"

उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए यह कोई नई बात नहीं है कि क्रॉस वोटिंग हमेशा होती है। भाजपा, जो खुद को नीतिवान पार्टी बताती है, को इस पर शर्म आनी चाहिए कि वे पैसे देकर विधायकों को खरीदते हैं और चुनाव जीतते हैं।

संजय राउत ने कहा कि भाजपा को मजा आ रहा है, लेकिन देश के लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है। विपक्ष एकजुट है, चाहे वह ओडिशा हो, हरियाणा या बिहार, फिर भी विधायक पैसे और सत्ता के बल पर खरीद लिए जाते हैं। यह बहुत गलत है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसका जवाब जनता देने वाली है। जनता अब परेशान हो चुकी है क्योंकि उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं है। भाजपा नेता केवल अपनी जेब भर रहे हैं, और इसका बोझ जनता पर पड़ रहा है। महंगाई की समस्या आज किसी से छिपी नहीं है, फिर भी सरकार इसे नजरअंदाज कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा जो वादे जनता से करके आई थी, उसे भुला चुकी है। आने वाले समय में इसका जवाब जनता देगी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा महिला आरक्षण पर लिखे पत्र के बारे में संजय राउत ने कहा, "यह अच्छी बात है कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर किरेन रिजिजू को पत्र लिखा है, इसका स्वागत होना चाहिए।"

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्थिति राजनीतिक वातावरण में गंभीरता लाती है। संजय राउत का भाजपा पर आरोप लोकतंत्र के मूल्यों को चुनौती देता है। यह विपक्ष की एकजुटता और जनता की समस्याओं को उजागर करता है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का क्या मतलब है?
क्रॉस वोटिंग का मतलब है कि एक विधायक अपने पार्टी के उम्मीदवार के बजाय किसी अन्य पार्टी के उम्मीदवार को वोट देता है।
संजय राउत ने भाजपा पर क्या आरोप लगाया है?
संजय राउत ने भाजपा पर विधायकों को पैसे देकर खरीदने का आरोप लगाया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले