सारा अली खान की आस्था पर सवाल, ओरी के लाइक से फिर गरमाया मंदिर विवाद

Click to start listening
सारा अली खान की आस्था पर सवाल, ओरी के लाइक से फिर गरमाया मंदिर विवाद

सारांश

सारा अली खान की आस्था पर उठे सवाल, ओरी के लाइक ने विवाद को फिर से ताजा किया। जानें पूरी कहानी और मंदिर समिति के नए नियम।

Key Takeaways

  • सारा अली खान का मंदिर में दर्शन पर विवाद चल रहा है।
  • ओरी के लाइक ने विवाद को पुनः ताजा किया है।
  • गैर-हिंदुओं के लिए दर्शन पर प्रतिबंध लागू किया गया है।

मुंबई, 19 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। हर साल केदारनाथ में बाबा के दर्शनों के लिए जाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान की आस्था पर अब सवाल उठने लगे हैं। बद्री-केदार मंदिर समिति ने गैर-हिंदुओं के लिए मंदिर में दर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया है, और यदि कोई गैर-हिंदू दर्शन करना चाहता है, तो उसे हलफनामा पेश करना होगा।

इस विषय पर सारा अली खान ने फिलहाल चुप्पी साधी हुई है, लेकिन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी यानी ओरहान अवात्रामणि ने सारा पर निशाना साधा है। यह कोई अफवाह नहीं है, बल्कि उनके द्वारा लाइक किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट से यह स्पष्ट होता है।

ओरी ने सारा अली खान के उस पोस्ट को लाइक किया है, जिसमें लिखा है- बद्री-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का कहना है कि यदि सारा अली खान हिंदू मंदिरों में जाना चाहेंगी, तो उन्हें आस्था साबित करने वाला एक शपथ पत्र देना होगा।

खबर लिखे जाने तक ओरी का लाइक पोस्ट पर सबसे ऊपर था, जिससे यह स्पष्ट है कि सारा अली खान और ओरी के बीच का विवाद अभी भी समाप्त नहीं हुआ है।

ओरी ने पिछले एक वर्ष में मीम्स और इंटरव्यू के माध्यम से सारा अली खान पर कई बार हमला किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि अमृता सिंह की वजह से उन्हें काफी ट्रामा झेलना पड़ा है और यदि वह माफी मांगेंगी, तो वह शायद माफ करने की सोच सकते हैं। हालांकि, ओरी ने यह नहीं बताया कि वह किस ट्रामा का सामना कर रहे हैं।

अमृता सिंह और सारा अली खान को निशाना बनाते हुए ओरी ने एक रील भी साझा की थी, जिसमें उन्हें तीन सबसे बुरे महिलाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पलक, अमृता और सारा का नाम लिया। हालांकि, उन्होंने रील में पूरे नाम लेने से परहेज़ किया, लेकिन फैंस को समझ में आ गया कि ओरी क्या कहना चाहते हैं।

पलक तिवारी, सारा अली खान के भाई इब्राहिम अली खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड हैं। ओरी, इब्राहिम, सारा और पलक चारों पहले बहुत करीबी दोस्त थे, लेकिन विवाद के बाद ओरी ने सभी को अनफॉलो कर दिया। बात यहीं खत्म नहीं होती, ओरी ने सारा के करियर पर भी मीम बनाए थे और उनके करियर को छोटा बताया था। हालांकि, सारा अली खान ने इस पूरे विवाद पर चुप्पी साध रखी है और कुछ भी कहने या पोस्ट करने से दूर रही हैं। शायद यही वजह है कि आज भी सारा के धर्म और गैर-हिंदू होने के विवाद पर ओरी खुश हैं और उनसे जुड़े पोस्ट को लाइक कर रहे हैं।

Point of View

NationPress
19/03/2026

Frequently Asked Questions

सारा अली खान के विवाद का कारण क्या है?
सारा अली खान की आस्था पर उठे सवालों के चलते यह विवाद पैदा हुआ है, जिसमें ओरी का योगदान शामिल है।
बद्री-केदार मंदिर समिति ने क्या निर्णय लिया है?
बद्री-केदार मंदिर समिति ने गैर-हिंदुओं के लिए दर्शन पर रोक लगा दी है।
ओरी का सारा पर क्या बयान था?
ओरी ने सारा के बारे में कई बार नकारात्मक टिप्पणियाँ की हैं और इस विवाद में उनकी सक्रियता बनी हुई है।
Nation Press