27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सुधाकर बडगुजर बीजेपी में शामिल होंगे? चंद्रशेखर बावनकुले बोले- मुझे कोई जानकारी नहीं

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सुधाकर बडगुजर बीजेपी में शामिल होंगे? चंद्रशेखर बावनकुले बोले- मुझे कोई जानकारी नहीं

सारांश

महाराष्ट्र की राजनीति में सुधाकर बडगुजर के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। चंद्रशेखर बावनकुले ने स्पष्ट किया है कि उन्हें इस विषय में कोई जानकारी नहीं है। जानिए इस मामले में और क्या कहा गया है...

मुख्य बातें

सुधाकर बडगुजर के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें जारी हैं।
चंद्रशेखर बावनकुले ने जानकारी का अभाव बताया।
नासिक में स्थानीय नेता इस प्रवेश के खिलाफ हैं।
किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

मुंबई, 17 जून (राष्ट्र प्रेस)। महाराष्ट्र सरकार में राजस्व मंत्री और बीजेपी की राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने सुधाकर बडगुजर के बारे में स्पष्टीकरण दिया है। अटकलें हैं कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता सुधाकर बडगुजर मंगलवार को बीजेपीचंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि उन्हें सुधाकर बडगुजर के बीजेपी में शामिल होने की कोई जानकारी नहीं है।

चंद्रशेखर बावनकुले ने अपने बयान में कहा, "सुधाकर बडगुजर के पार्टी में शामिल होने के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। हमारे यहां पार्टी में शामिल करने का निर्णय स्थानीय नेतृत्व, स्थानीय विधायक और सांसद की सहमति के बाद ही होता है।" उन्होंने कहा, "नासिक में स्थानीय पदाधिकारी इस प्रवेश के खिलाफ हैं। चुनाव में सिर्फ 6 महीने बचे हैं, ऐसे में जब हम एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने जा रहे हैं तो असहमति होना स्वाभाविक है। नासिक में उनके प्रति भावना एक जैसी ही है।"

शिवसेना नेता बबन घोलप के बीजेपी में आने की चर्चाओं पर बावनकुले ने कहा, "घोलप से जुड़ी किसी भी संभावित राजनीतिक चर्चा पर अभी तक उनसे कोई संवाद नहीं हुआ है। अगर मुंबई जाकर इस विषय पर बातचीत होती है तो कुछ निर्णय हो सकता है, लेकिन फिलहाल मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है।"

महाराष्ट्र की राजनीति में सुधाकर बडगुजर को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। कयास लगाया जा रहा है कि वो मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। उनके साथ शिवसेना के बबन घोलप, कांग्रेस और अन्य दलों के दर्जनों पूर्व पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के भी बीजेपी में शामिल होने की चर्चाएं हैं। फिलहाल चंद्रशेखर बावनकुले के बयान के बाद सुधाकर बडगुजर के बीजेपी ज्वाइन करने पर सस्पेंस है।

चंद्रशेखर बावनकुले ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए बरसात के मौसम में फसलों के नुकसान पर भी प्रतिक्रिया दी। बावनकुले ने बताया कि स्थिति की समीक्षा पिछली कैबिनेट बैठक में की गई थी और मंगलवार की कैबिनेट बैठक में भी चर्चा की जाएगी। सरकार जल्द ही पंचनामा कराकर किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू करेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या सुधाकर बडगुजर भाजपा में शामिल होंगे?
अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
चंद्रशेखर बावनकुले का क्या कहना है?
उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने का निर्णय स्थानीय नेतृत्व की सहमति पर निर्भर करता है।
क्या नासिक में असहमति है?
हाँ, नासिक में स्थानीय पदाधिकारी सुधाकर बडगुजर के बीजेपी में शामिल होने के खिलाफ हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 1 साल पहले