थलसेना प्रमुख ने सूबेदार संदीप कुमार, अग्निवीर मनीष और गनर अजय जैसवाल को श्रद्धांजलि दी

Click to start listening
थलसेना प्रमुख ने सूबेदार संदीप कुमार, अग्निवीर मनीष और गनर अजय जैसवाल को श्रद्धांजलि दी

सारांश

भारतीय थल सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान इन तीनों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया, और उनकी शहादत को सेना ने नमन किया।

Key Takeaways

  • भारतीय थल सेना के प्रमुख ने वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
  • जवानों ने जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान बलिदान दिया।
  • मनीष कुमार ने कारगिल में देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।
  • सेना ने शहीदों के परिवारों को सहायता का आश्वासन दिया।
  • इन बलिदानों को भारतीय सेना की गौरवशाली परंपरा माना गया।

नई दिल्ली, 15 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय थल सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने वीर योद्धा सूबेदार संदीप कुमार ढाका, नायक (गनर) अजय जैसवाल और अग्निवीर मनीष कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की। ये तीनों जवान जम्मू-कश्मीर में विभिन्न स्थानों पर अपनी ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देते हुए शहीद हुए हैं।

सेना के आधिकारिक संदेश में कहा गया कि भारतीय सेना के सभी पद, वीर योद्धा सूबेदार संदीप कुमार ढाका को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। सूबेदार संदीप कुमार ढाका ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। इस दौरान एक आतंकवाद रोधी अभियान में उन्होंने पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया। भारतीय सेना ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।

दूसरी ओर, नायक अजय जैसवाल जम्मू-कश्मीर में एक परिचालन प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए।

अग्निवीर मनीष कुमार कारगिल में तैनात थे। उन्होंने कारगिल क्षेत्र में देश की रक्षा करते हुए 13 मार्च को सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका देहांत कारगिल आर्मी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुआ। 21 वर्षीय मनीष कुमार महार रेजिमेंट में तैनात थे। सेना ने जवानों की राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा को नमन किया है।

भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और सैनिकों ने शहीद सूबेदार संदीप कुमार ढाका, अजय जैसवाल और मनीष कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रविवार को जवानों के बलिदान को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों को भारतीय सेना हमेशा याद रखेगी। अग्निवीर मनीष कुमार ने कठिन मौसम और जटिल परिस्थितियों में भी कर्तव्यनिष्ठा, साहस, और समर्पण की सर्वोच्च मिसाल पेश की है।

कारगिल क्षेत्र सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां तैनात सैनिक कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और प्रतिकूल मौसम में देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। मनीष कुमार ने इसी चुनौतीपूर्ण माहौल में अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए देश के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उत्तरी सीमाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली फायर एंड फ्यूरी कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग और सभी अधिकारियों और सैनिकों ने भी शहीद अग्निवीर को श्रद्धांजलि दी।

मनीष कुमार का बलिदान भारतीय सेना की उस गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है, जिसमें सैनिक राष्ट्र की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। शहीदों के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सेना ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा सैन्य परिवार उनके साथ मजबूती से खड़ा है। सेना ने यह भी आश्वासन दिया कि शहीदों के परिवारों को हर संभव सहायता और सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Point of View

यह बताता है कि कैसे ये जवान अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने के लिए तत्पर रहते हैं।
NationPress
15/03/2026

Frequently Asked Questions

कौन से जवानों को श्रद्धांजलि दी गई?
सूबेदार संदीप कुमार ढाका, नायक अजय जैसवाल और अग्निवीर मनीष कुमार को श्रद्धांजलि दी गई।
इन जवानों ने किस इलाके में बलिदान दिया?
इन जवानों ने जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर अपनी ड्यूटी के दौरान बलिदान दिया।
अग्निवीर मनीष कुमार का अंतिम स्थान क्या था?
अग्निवीर मनीष कुमार कारगिल में तैनात थे।
भारतीय सेना ने शहीदों के परिवारों के लिए क्या कहा?
भारतीय सेना ने शहीदों के परिवारों को हर संभव सहायता और सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
थलसेना प्रमुख ने क्या कहा?
थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जवानों के बलिदान को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Nation Press