6 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या गुलबर्ग मिस्टिक्स ने महाराजा ट्रॉफी 2025 में लायंस को हराया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या गुलबर्ग मिस्टिक्स ने महाराजा ट्रॉफी 2025 में लायंस को हराया?

सारांश

गुलबर्ग मिस्टिक्स ने महाराजा ट्रॉफी 2025 में शिवमोग्गा लायंस को 10 विकेट से हराकर सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की। बारिश से प्रभावित इस मैच में लायंस को चौथी हार का सामना करना पड़ा। जानिए इस मैच की खास बातें और खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में।

मुख्य बातें

गुलबर्ग मिस्टिक्स ने 10 विकेट से जीत हासिल की।
लायंस को चौथी हार का सामना करना पड़ा।
बारिश से मैच में ओवरों की कटौती हुई।
ध्रुव प्रभाकर ने 44 रन बनाए।
लवनिथ सिसोदिया ने 58 रन की शानदार पारी खेली।

मैसूर, 16 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। गुलबर्ग मिस्टिक्स ने महाराजा ट्रॉफी 2025 के 11वें मैच में शिवमोग्गा लायंस को वीजेडी विधि के तहत 10 विकेट से हराया। यह मुकाबला बारिश के कारण प्रभावित रहा। इसके साथ ही मिस्टिक्स ने सीजन का दूसरा मैच जीतकर अपनी स्थिति को मजबूत किया है। दूसरी ओर, लायंस को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है।

गुलबर्ग मिस्टिक्स ने सीजन का अपना पहला मैच 33 रन से गंवाया था, लेकिन इसके बाद अगले मुकाबले में आठ विकेट से जीत दर्ज की। टीम ने तीसरा मैच पांच विकेट से हारा, और अब उसने सीजन की दूसरी जीत हासिल की है। इस जीत ने टीम को प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंचा दिया है।

वहीं, शिवमोग्गा लायंस की टीम अब तक जीत का खाता नहीं खोल सकी है। इस टीम ने हुबली टाइगर्स के खिलाफ सीजन का पहला मैच 29 रन से गंवाया, और इसके बाद मैंगलोर ड्रैगन्स के खिलाफ भी हार का सामना किया।

बेंगलुरु ब्लास्टर्स के खिलाफ तीसरा मैच भी बारिश से प्रभावित रहा, जिसमें लायंस को आठ विकेट से हार मिली। इसके बाद उनकी चौथी हार भी सुनिश्चित हो गई।

मैसूर में खेले गए इस मैच में टॉस हारने के बाद लायंस ने 15.5 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए।

ध्रुव प्रभाकर और निहाल उल्लाल ने तीन ओवरों में 30 रन जोड़े। कप्तान उल्लाल ने 10 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए, और इसके बाद ध्रुव ने तुषार सिंह के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।

तुषार सिंह 23 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए, उसके बाद टीम ने लगातार विकेट गंवाए।

ध्रुव ने 27 गेंदों में तीन छक्कों और चार चौकों की मदद से 44 रन की पारी खेली, जबकि अनिरुद्ध जोशी और हार्दिक राज 15-15 रन बनाकर नाबाद रहे।

विपक्षी टीम की ओर से शशि कुमार ने दो विकेट लिए, जबकि विजयकुमार वैशाख और मोनिश रेड्डी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

गीली आउटफील्ड के कारण गुलबर्ग मिस्टिक्स की पारी में नौ ओवरों की कटौती की गई। लवनिथ सिसोदिया और निकिन जोस ने पहले ओवर में 16 रन जोड़े।

तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ने के बाद निकिन ने अंतिम चार गेंदों पर चौके लगाए। लवनिथ सिसोदिया ने 24 गेंदों में चार छक्कों और पांच चौकों की मदद से 58 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि जोस ने 15 गेंदों में छह बाउंड्री के साथ 34 रन बनाकर टीम को 6.3 ओवरों में जीत दिला दी।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन मेहनत और रणनीति से हर चुनौती का सामना किया जा सकता है। गुलबर्ग मिस्टिक्स ने अपनी प्रतिभा साबित कर दी, जबकि शिवमोग्गा लायंस को अपनी रणनीतियों में सुधार करना होगा।
RashtraPress
6 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गुलबर्ग मिस्टिक्स ने किस टीम को हराया?
गुलबर्ग मिस्टिक्स ने शिवमोग्गा लायंस को 10 विकेट से हराया।
मैच में बारिश का क्या असर पड़ा?
बारिश के कारण मैच में ओवरों की कटौती की गई।
शिवमोग्गा लायंस की यह चौथी हार थी?
हाँ, लायंस को यह चौथी हार मिली है।
गुलबर्ग मिस्टिक्स की टीम अब किस स्थान पर है?
गुलबर्ग मिस्टिक्स प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
मैच में किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन बनाए?
लवनिथ सिसोदिया ने नाबाद 58 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले