क्या बिहार में महागठबंधन को लेकर जनता में उत्साह है? : तेजस्वी यादव

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में महागठबंधन को लेकर जनता में उत्साह है? : तेजस्वी यादव

सारांश

तेजस्वी यादव ने 'वोटर अधिकार यात्रा' का शुभारंभ करते हुए महागठबंधन के प्रति बिहार की जनता के उत्साह को बताया। उन्होंने एनडीए सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए और आगामी चुनाव में लोगों से समर्थन की अपील की। क्या बिहार के लोगों का उत्साह महागठबंधन को मजबूती देगा?

मुख्य बातें

तेजस्वी यादव ने 'वोटर अधिकार यात्रा' की शुरुआत की।
महागठबंधन के प्रति जनता का उत्साह बढ़ रहा है।
एनडीए पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
बिहार के विकास के मुद्दे पर प्रधानमंत्री से अपील की गई।
तेजस्वी ने शिक्षा के मुद्दे पर भी सवाल उठाए।

पटना, 26 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को राबड़ी आवास से 'वोटर अधिकार यात्रा' की शुरुआत की। यह यात्रा सुपौल, मधुबनी और दरभंगा में आयोजित की जाएगी। तेजस्वी ने कहा कि बिहार की जनता में महागठबंधन को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए वोटर अधिकार यात्रा के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "महागठबंधन के नेता राहुल गांधी के साथ मिलकर जनता के बीच जा रहे हैं और जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। जनता में महागठबंधन के प्रति भारी उत्साह है और लोगों का प्यार, आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है।"

तेजस्वी ने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा, "हमारे वोटर अधिकार यात्रा से एनडीए नेताओं में बेचैनी साफ दिख रही है। हम पहले भी कह चुके हैं कि एनडीए का मतलब है 'नहीं देंगे अधिकार'। ये लोग लोकतंत्र और संविधान को खत्म करना चाहते हैं। बिहार, जो लोकतंत्र की जननी है, वहां ये लोग लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। लेकिन हम ऐसा बिल्कुल नहीं होने देंगे। आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी।"

राहुल गांधी द्वारा ऑर्डिनेंस फाड़ने के मुद्दे पर तेजस्वी ने कहा, "देश में तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है। गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई जैसे ज्वलंत मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं हो रही। किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। जानबूझकर ऐसे बिल लाए जा रहे हैं, जो लोगों को ब्लैकमेल करने और स्वार्थ सिद्ध करने के लिए हैं।"

उन्होंने बिहार में उद्योगों की कमी, शुगर मिलों के बंद होने और पलायन जैसे मुद्दों को उठाते हुए कहा कि एनडीए सरकार इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही। तेजस्वी ने प्रधानमंत्री से अपील की कि बिहार के विकास के बिना देश का विकास असंभव है। उन्होंने कहा, "11 साल केंद्र में और 20 साल बिहार में एनडीए की सरकार रही, फिर भी बिहार की स्थिति जस की तस है। इसके लिए एनडीए ही जिम्मेदार है।"

भाजपा के यूथ कॉन्क्लेव पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा, "शिक्षा मंत्री को यह बताना चाहिए कि पटना को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा क्यों नहीं मिला।"

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि समाज में एक नई चेतना का संचार भी करता है। क्या यह बिहार की राजनीतिक तस्वीर को बदलने में सक्षम होगा? यह देखने की बात होगी।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तेजस्वी यादव का वोटर अधिकार यात्रा क्या है?
तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा बिहार की जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए है।
महागठबंधन का क्या महत्व है?
महागठबंधन बिहार में राजनीतिक एकता का प्रतीक है जो विभिन्न दलों को एकजुट करता है।
तेजस्वी यादव ने एनडीए पर क्या आरोप लगाए?
तेजस्वी यादव ने एनडीए पर लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाया है।
क्या बिहार में महागठबंधन सफल होगा?
यह चुनावी परिणामों पर निर्भर करेगा, लेकिन जनता का उत्साह महागठबंधन के लिए सकारात्मक संकेत है।
वोटर अधिकार यात्रा कब शुरू हुई?
यह यात्रा 26 अगस्त को शुरू हुई थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 16 घंटे पहले
  2. 16 घंटे पहले
  3. 16 घंटे पहले
  4. 16 घंटे पहले
  5. 16 घंटे पहले
  6. 16 घंटे पहले
  7. 17 घंटे पहले
  8. 18 घंटे पहले