26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीनी प्रधानमंत्री और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष के बीच हुई मुलाकात से संबंधों में सुधार होगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीनी प्रधानमंत्री और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष के बीच हुई मुलाकात से संबंधों में सुधार होगा?

सारांश

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेन के बीच न्यूयॉर्क में हुई मुलाकात में चीन-यूरोपीय संघ संबंधों की मजबूती पर चर्चा की गई। क्या यह मुलाकात दोनों पक्षों के बीच सहयोग को बढ़ावा देगी?

मुख्य बातें

चीन-यूरोपीय संघ संबंधों को मजबूत करने की दिशा में सुझाव दिए गए।
दोनों पक्षों को साझा हितों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
यूरोपीय संघ ने प्रतिबद्धताओं को पूरा करने का आश्वासन दिया।

बीजिंग, २५ सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। २४ सितंबर को चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने न्यूयॉर्क में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेन से मुलाकात की। इस दौरान, ली छ्यांग ने चीन-यूरोपीय संघ संबंधों को और मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि यूरोपीय संघ चीन के साथ मिलकर आपसी विश्वास को बढ़ाएगा और ईमानदारी से काम करेगा।

ली छ्यांग ने इस बात पर जोर दिया कि दोनों पक्षों को अपने वादों का पालन करना चाहिए, मतभेदों को एक तरफ रखकर साझा हित के क्षेत्रों को खोजना चाहिए और मिलकर सहयोग बढ़ावा देना चाहिए।

उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि यूरोपीय संघ अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करेगा और आर्थिक तथा व्यापारिक मुद्दों का राजनीतिकरण करने से बचेगा।

उधर, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेन ने इस बात पर सहमति जताई कि यूरोपीय संघ चीन के साथ काम करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ इस साल की चीन-यूरोपीय संघ नेताओं की बैठक में बनी आम सहमति को सक्रिय रूप से लागू करना चाहता है।

वॉन डेर लेन ने व्यापार, निवेश और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में नए सहयोग के परिणामों को हासिल करने और वैश्विक सतत विकास को संयुक्त रूप से बढ़ावा देने की इच्छा भी व्यक्त की।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह मुलाकात चीन और यूरोपीय संघ के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें उम्मीद है कि दोनों पक्ष अपने वादों का पालन करेंगे और साझा हितों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ली छ्यांग और उर्सुला वॉन डेर लेन के बीच क्या चर्चा हुई?
चर्चा का मुख्य विषय चीन-यूरोपीय संघ संबंधों को मजबूत करना और सहयोग बढ़ाना था।
क्या यूरोपीय संघ चीन के साथ सहयोग करेगा?
उर्सुला वॉन डेर लेन ने कहा कि यूरोपीय संघ इस दिशा में काम करने के लिए तैयार है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले