2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या देवदत्त पड्डिकल ने महाराजा ट्रॉफी 2025 में कप्तानी पारी खेलकर टाइगर्स को जीत दिलाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या देवदत्त पड्डिकल ने महाराजा ट्रॉफी 2025 में कप्तानी पारी खेलकर टाइगर्स को जीत दिलाई?

सारांश

हुबली टाइगर्स ने महाराजा ट्रॉफी 2025 के 18वें मैच में मैंगलोर ड्रैगन्स को 23 रन से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। कप्तान देवदत्त पड्डिकल की शानदार पारी ने टीम को जीत दिलाई। क्या टाइगर्स इस फॉर्म को जारी रख सकेंगे?

मुख्य बातें

हुबली टाइगर्स ने 18वें मैच में 23 रन से जीत दर्ज की।
कप्तान देवदत्त पड्डिकल का प्रदर्शन शानदार रहा।
टीम ने अंक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

नई दिल्ली, 20 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। हुबली टाइगर्स ने मंगलवार को महाराजा ट्रॉफी 2025 के 18वें मैच में मैंगलोर ड्रैगन्स के खिलाफ 23 रन से विजय प्राप्त की। इस जीत के साथ हुबली टाइगर्स ने अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

हुबली टाइगर्स ने छह में से चार मुकाबले जीत लिए हैं। टीम के पास +0.448 नेट रन रेट के साथ आठ अंक हैं। वहीं, मैंगलोर ड्रैगन्स ने छह में से तीन मैच जीते हैं और यह अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है।

मैसूर में हुए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हुबली टाइगर्स ने सात विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए।

टाइगर्स को पहले झटके के रूप में 23 रन पर मोहम्मद ताहा (11) का विकेट मिला। इसके बाद विजया बसवराज राज (0) भी जल्दी ही आउट हो गए। इस समय टीम ने 27 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे।

इसके बाद कप्तान देवदत्त पड्डिकल ने विजया कृष्णन श्रीजीत के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। श्रीजीत ने 22 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इसके बाद कप्तान ने अभिनव मनोहर के साथ चौथे विकेट के लिए 59 रन जोड़े। अभिनव ने 20 गेंदों में 36 रन बनाए, जिसमें दो छक्के और तीन चौके शामिल हैं, जबकि पड्डिकल ने 45 गेंदों में दो छक्कों और छह चौकों की मदद से 63 रन बनाए।

विपक्षी टीम के लिए क्रांति कुमार ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके, जबकि रोनित मोरे ने दो विकेट हासिल किए।

मैंगलोर ड्रैगन्स की टीम इसके जवाब में 18.3 ओवर में महज 129 रन पर सिमट गई।

ड्रैगन्स को लोचन गौड़ा और शरत बीआर ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 4.1 ओवर में 39 रन की साझेदारी हुई। शरत ने 13 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए, जबकि लोचन ने 17 गेंदों में 19 रन की पारी खेली।

इसके अलावा मैकनील हैडली नोरोन्हा ने 35 रन बनाए, जबकि थिप्पा रेड्डी ने 24 गेंदों में 21 रन जोड़े।

टाइगर्स के लिए यश राज और केसी करियप्पा ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए, जबकि श्रीशा और नाथन डी'मेलो ने दो-दो विकेट हासिल किए।

राष्ट्र प्रेस

आरएसजी

संपादकीय दृष्टिकोण

जो इस खेल के प्रति उनके जुनून को और बढ़ाएगी।

RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महाराजा ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
कप्तान देवदत्त पड्डिकल ने 63 रन बनाए।
हुबली टाइगर्स ने कुल कितने मैच जीते हैं?
हुबली टाइगर्स ने छह में से चार मैच जीते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले