क्या झारखंड एसीबी ने अंचलाधिकारी को कार्यालय में 30 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या झारखंड एसीबी ने अंचलाधिकारी को कार्यालय में 30 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया?

सारांश

झारखंड में एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। पलामू जिले के अंचलाधिकारी शैलेश कुमार को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। यह घटना सरकारी भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

मुख्य बातें

एंटी करप्शन ब्यूरो की सक्रियता भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मजबूत कदम है।
रिश्वतखोरी की घटनाओं में तेजी से कमी आ रही है।
सार्वजनिक सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ी है।
भ्रष्टाचार के मामलों में जनता की जागरूकता महत्वपूर्ण है।
सरकारी अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं।

रांची, 18 जून (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के पलामू जिला स्थित नावा बाजार अंचल के अंचलाधिकारी (सीओ) शैलेश कुमार को एंटी करप्शन ब्यूरो ने बुधवार को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

वह जमीन के नामांतरण (म्यूटेशन) के लिए एक रैयत से अपने कार्यालय में 30 हजार रुपए ले रहे थे, तभी एसीबी की टीम ने अपनी योजना के अनुसार उन्हें पकड़ लिया।

इस कार्रवाई से प्रखंड और अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया। बताया गया कि एक रैयत ने जमीन के म्यूटेशन के लिए आवेदन किया था। अंचल कार्यालय में उसे लंबे समय से दौड़ाया जा रहा था। जब उसने सीओ शैलेश कुमार से मुलाकात की, तो उन्होंने रिश्वत की मांग की थी।

रैयत ने पैसे की व्यवस्था के लिए मोहलत मांगी और इस बीच एसीबी में शिकायत दर्ज कराई। एसीबी ने जांच में शिकायत को सही पाया। इसके बाद जांच एजेंसी ने ट्रैप की योजना बनाई।

बुधवार को रैयत ने कार्यालय में पहुंचकर जैसे ही उन्हें रिश्वत की रकम दी, उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। रिश्वत की रकम भी जब्त कर ली गई है।

गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्हें अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।

इससे पहले 5 जून को एसीबी ने रांची में ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता सनोथ सोरेन को 60 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। कार्यपालक अभियंता बिल रिलीज करने के नाम पर रिश्वत मांग रहे थे। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने उनके आवास पर छापेमारी कर लगभग 17 लाख रुपए बरामद किए थे।

पिछले 50 दिनों में झारखंड में एसीबी और सीबीआई ने रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के मामलों में 20 से अधिक सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आईएएस भी शामिल हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

तो यह घटना दर्शाती है कि देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ गंभीर कदम उठाए जा रहे हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो की ये कार्रवाई न केवल सरकारी अधिकारियों की जवाबदेही को बढ़ा रही है, बल्कि समाज में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता भी फैला रही है।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

झारखंड एसीबी ने किस अधिकारी को गिरफ्तार किया?
एसीबी ने पलामू जिले के नावा बाजार अंचल के अंचलाधिकारी शैलेश कुमार को गिरफ्तार किया।
रिश्वत की रकम कितनी थी?
अंचलाधिकारी 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए।
इस कार्रवाई से क्या हुआ?
इस कार्रवाई से प्रखंड और अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया।
क्या एसीबी ने पहले भी ऐसे मामले में कार्रवाई की है?
हाँ, एसीबी ने हाल ही में रांची में एक कार्यपालक अभियंता को 60 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।
पिछले 50 दिनों में कितने सरकारी अधिकारी गिरफ्तार हुए हैं?
पिछले 50 दिनों में झारखंड में एसीबी और सीबीआई ने 20 से अधिक सरकारी अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले