7 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या इजरायल-हमास के बीच हुए शांति समझौते पर पीएम मोदी ने नेतन्याहू को दी बधाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या इजरायल-हमास के बीच हुए शांति समझौते पर पीएम मोदी ने नेतन्याहू को दी बधाई?

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल और हमास के बीच हुए शांति समझौते का स्वागत किया है। उन्होंने इस संदर्भ में इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बातचीत की। क्या यह समझौता स्थायी शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है?

मुख्य बातें

प्रधानमंत्री मोदी का इजरायल-हमास शांति समझौते का स्वागत बंधकों की रिहाई और गाजा के लोगों को सहायता का समझौता राष्ट्रपति ट्रंप का इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण योगदान आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक एकता का संदेश स्थायी शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल और हमास के बीच हुए शांति समझौते का स्वागत किया। इस संबंध में पीएम मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से संवाद किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पीस प्लान के तहत हुई प्रगति के लिए अपने मित्र प्रधानमंत्री नेतन्याहू को फोन किया।

उन्होंने कहा कि हम बंधकों की रिहाई और गाजा के लोगों को मानवीय सहायता बढ़ाने के समझौते का स्वागत करते हैं। इस बात पर जोर दिया कि दुनिया में कहीं भी किसी भी रूप या स्वरूप में आतंकवाद अस्वीकार्य है।

इससे पहले, पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर एक पोस्ट में कहा, "हम राष्ट्रपति ट्रंप' के 'पीस प्लान' के पहले चरण पर हुए समझौते का स्वागत करते हैं। यह प्रधानमंत्री नेतन्याहू के सशक्त नेतृत्व का प्रतीक है।"

उन्होंने लिखा, "हमें उम्मीद है कि बंधकों की रिहाई और गाजामानवीय सहायता में वृद्धि से उन्हें राहत मिलेगी और स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त होगा।"

भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने पीएम मोदी के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उनका धन्यवाद किया है।

इससे पहले, राजदूत रूवेन अजार ने एक पोस्ट में कहा, "हमारे सभी बंधकों को रिहा करने के समझौते पर पहुंचने में इजरायली प्रतिनिधिमंडल और सभी संबंधित लोगों के प्रयासों के लिए आभारी हूं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विशेष धन्यवाद। हमें जल्द ही शांति बहाल होते और आतंकवादी खतरों से मुक्त होते हुए देखेंगे। भारत के निरंतर समर्थन की सराहना करता हूं।"

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि इजरायल और हमास शांति समझौते के पहले चरण के लिए सहमत हुए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस समझौते को 'ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कदम' बताया, जिससे दो साल से जारी युद्ध को समाप्त करने की दिशा में प्रगति होगी।

राष्ट्रपति ट्रंप की घोषणा के अनुसार, हमास सभी बंधकों को रिहा करेगा, जबकि इजरायल अपनी सेना को एक सहमत सीमा तक पीछे हटाएगा। यह अमेरिकी राष्ट्रपति के '20-सूत्रीय पीस प्लान' के पहले चरण का हिस्सा है।

राष्ट्रपति ट्रंप की घोषणा पर इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सहमति व्यक्त की और कहा कि यह एक कूटनीतिक सफलता है और इजरायल राज्य के लिए एक राष्ट्रीय और नैतिक जीत है।

संपादकीय दृष्टिकोण

क्योंकि यह न केवल इजरायल और हमास के बीच संघर्ष को कम कर सकता है, बल्कि विश्व में शांति की आवश्यकता को भी दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी का इस मुद्दे पर सक्रिय भूमिका निभाना दर्शाता है कि भारत वैश्विक शांति के लिए हमेशा तत्पर है।
RashtraPress
7 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस शांति समझौते का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस शांति समझौते का मुख्य उद्देश्य बंधकों की रिहाई और गाजा के लोगों को मानवीय सहायता बढ़ाना है।
प्रधानमंत्री मोदी ने किन नेताओं से बात की?
प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले