अमेरिका ने ईरान कनेक्शन के चलते दो विदेशी नागरिकों के ग्रीन कार्ड रद्द किए

Click to start listening
अमेरिका ने ईरान कनेक्शन के चलते दो विदेशी नागरिकों के ग्रीन कार्ड रद्द किए

सारांश

अमेरिका ने ईरान से जुड़े संबंधों के आरोप में दो विदेशी नागरिकों के ग्रीन कार्ड रद्द कर दिए हैं। यह कार्रवाई देश की सुरक्षा के मद्देनजर की गई है, जिसमें हिरासत और निष्कासन की प्रक्रिया भी शामिल है।

Key Takeaways

  • ईरान से जुड़े संबंधों के आरोप में ग्रीन कार्ड रद्द किए गए हैं।
  • दो नागरिकों को हिरासत में लिया गया है।
  • निष्कासन की प्रक्रिया शुरू की गई है।

वॉशिंगटन, 4 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। अमेरिका के विदेश मंत्री मारको रूबियो ने ईरान से जुड़े संबंधों के आरोप में दो विदेशी नागरिकों के ग्रीन कार्ड रद्द कर दिए हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने दोनों को हिरासत में लेकर देश से निष्कासन (डिपोर्टेशन) की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हामिदेह सोलेमानी अफशार और उनकी बेटी को संघीय एजेंसियों ने उस समय गिरफ्तार किया, जब उनकी स्थायी निवास (ग्रीन कार्ड) की स्थिति समाप्त कर दी गई। फिलहाल दोनों अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) की हिरासत में हैं।

रूबियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “हाल तक हामिदेह सोलेमानी अफशार और उनकी बेटी अमेरिका में ग्रीन कार्ड धारक के रूप में आलीशान जिंदगी जी रही थीं। इस सप्ताह मैंने उनकी कानूनी स्थिति खत्म कर दी और अब वे आईसीई की हिरासत में हैं, जहां से उन्हें देश से बाहर भेजने की प्रक्रिया चल रही है।”

अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, हामिदेह सोलेमानी अफशार पर ईरान की “तानाशाही और आतंकवादी” सरकार का खुला समर्थन करने का आरोप है। विभाग ने कहा कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए ईरानी प्रचार को बढ़ावा दिया, मध्य पूर्व में अमेरिकी सैनिकों और ठिकानों पर हमलों का समर्थन किया और अमेरिका को “ग्रेट सैटन” बताया।

यह मामला ईरान के पूर्व सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी से जुड़े पारिवारिक संबंधों से भी जुड़ा बताया जा रहा है, जिनकी 2020 में इराक में अमेरिकी एयरस्ट्राइक में मौत हो गई थी।

विदेश विभाग ने यह भी बताया कि अफशार के पति को भी अमेरिका में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

इसी कार्रवाई के तहत इस महीने की शुरुआत में फातिमेह अर्देशिर-लारीजानी और उनके पति सैयद कलांतर मोतामेदी की कानूनी स्थिति भी समाप्त कर दी गई थी। दोनों अब अमेरिका में नहीं हैं और भविष्य में उनके प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है।

रूबियो ने स्पष्ट किया कि अमेरिकी प्रशासन “ऐसे विदेशी नागरिकों को देश में रहने की अनुमति नहीं देगा, जो अमेरिका विरोधी या आतंकवादी शासन का समर्थन करते हैं।”

अमेरिकी विदेश विभाग ने इस कार्रवाई में सहयोग के लिए होमलैंड सिक्योरिटी विभाग और आईसीई का आभार भी जताया है।

Point of View

जहाँ अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि वह ऐसे विदेशी नागरिकों को अपने देश में रहने की अनुमति नहीं देगा, जो आतंकवादी या अमेरिका विरोधी शासन का समर्थन करते हैं। यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो अमेरिका की सुरक्षा नीति को रेखांकित करता है।
NationPress
07/04/2026

Frequently Asked Questions

मारको रूबियो ने किस कारण से ग्रीन कार्ड रद्द किए?
मारको रूबियो ने ईरान से जुड़े संबंधों के आरोप में दो विदेशी नागरिकों के ग्रीन कार्ड रद्द किए।
ईरानी नागरिकों की हिरासत में क्या स्थिति है?
ईरानी नागरिकों को आईसीई की हिरासत में रखा गया है और उनके निष्कासन की प्रक्रिया शुरू की गई है।
क्या इस कार्रवाई का कोई और प्रभाव पड़ा है?
हां, इस कार्रवाई में अन्य व्यक्तियों की कानूनी स्थिति भी समाप्त कर दी गई है।
Nation Press