क्या विल मलाजुक ने अंडर-19 विश्व कप में रिकॉर्ड शतक बनाया?
सारांश
मुख्य बातें
विंडहोक, 20 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में अंडर-19 विश्व कप के ग्रुप ए के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने विल मलाजुक के रिकॉर्ड शतक की बदौलत जापान को 8 विकेट से पराजित किया।
विल मलाजुक ने केवल 51 गेंदों पर शतक बनाया। अंडर-19 विश्व कप इतिहास का यह सबसे तेज शतक है। पूर्व रिकॉर्ड पाकिस्तान के कासिम अकरम के नाम था, जिन्होंने अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 में श्रीलंका के खिलाफ एंटीगा के नॉर्थ साउंड में 63 गेंदों पर शतक बनाया था।
जापान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। हुगो तावी केली ने 135 गेंदों पर नाबाद 79, निहार परमान ने 33, मोंटोगोमेरी हारा हिंजे ने 29, चार्ली हारा-हिंजे ने 24 और अतिरिक्त 30 रन की मदद से जापान ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से नादेन कोरे ने 10 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि विल बायरोम ने 2, आर्यन शर्मा और कासे बार्टन ने 1-1 विकेट लिए।
202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने विल मलाजुक और नितेश सैमूएल की शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 15.3 ओवर में 135 रन की साझेदारी की। विल मलाजुक ने 55 गेंदों पर 12 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 102 रन बनाकर आउट हुए। स्टीवन होगान ने 20 गेंदों पर 15 रन बनाए। नितेश 73 गेंदों पर 60 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके साथ टॉम होगान 27 गेंदों पर 19 रन बनाकर नाबाद रहे।
ऑस्ट्रेलिया ने 29.1 ओवर में 2 विकेट पर 204 रन बनाकर मैच 125 गेंद पहले 8 विकेट से जीत लिया। विल मलाजुक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।