28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या विंटर कार्निवल 2026 ने मनाली में सैलानियों का मन मोह लिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या विंटर कार्निवल 2026 ने मनाली में सैलानियों का मन मोह लिया?

मुख्य बातें

विंटर कार्निवल 2026 का आयोजन मनाली में हो रहा है।
यह महोत्सव पांच दिनों तक चलेगा।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि हैं।
परंपरागत व्यंजनों पर जोर दिया जा रहा है।
सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

मनाली, 20 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। हिमाचल प्रदेश के मनाली में 'विंटर कार्निवल 2026' का आयोजन धूमधाम से चल रहा है। यह महोत्सव पांच दिनों तक चलेगा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक दिखाई दे रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

इस कार्निवल का मुख्य उद्देश्य सांस्कृतिक धरोहर, परंपराओं और स्थानीय कला को बढ़ावा देना है।

वहां उपस्थित कलाकारों और पर्यटकों ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत की। पर्यटकों ने इस महोत्सव की सराहना की, जबकि कलाकारों ने अपनी पुरानी परंपराओं और स्वस्थ जीवनशैली पर बल दिया। एक कलाकार ने कहा, "इस बार हमने विंटर ट्रेडिशनल फूड पर ध्यान केंद्रित किया है। ये ऐसे व्यंजन हैं, जो हमारे बुजुर्गों द्वारा खाए जाते थे। यहां प्रस्तुत सभी चीजें प्राकृतिक और हेल्दी हैं। हमें केमिकल युक्त चीजों से बचना चाहिए। यदि हम इस तरह के भोजन को अपनाते हैं, तो हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा और हमें दवाइयों की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।"

दूसरे कलाकार ने अपनी सांस्कृतिक धरोहर की सुरक्षा की अपील करते हुए कहा, "हम अपनी जाति और परंपरा के माध्यम से विलुप्त हो रही धरोहर को जीवित कर रहे हैं। पहले पैसे की कमी के कारण लोग खुद धागे बनाते थे, अनाज पिसवाने जाते थे। आज हम लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि इन परंपराओं को बचाकर रखें।"

उत्सव को लेकर पर्यटकों में उत्साह का माहौल है।

मथुरा वृंदावन से आए शुभम मित्तल ने कहा, "मैं अपनी पत्नी के साथ यहां घूमने आया हूं। मैंने सोचा था कि मनाली में बर्फ देखने को मिलेगी, लेकिन यहां का कार्निवल देखकर बहुत खुशी हुई। माल रोड पर लोगों में एक अलग ही उत्साह है। पारंपरिक वेशभूषा में लोग नजर आ रहे हैं। यहां का भोजन स्वादिष्ट है और लोग इतने मिलनसार हैं कि थोड़ी बातचीत करने पर ऐसा लगता है जैसे वे परिवार का हिस्सा हैं। महिला मंडलों की झांकियां बहुत अच्छी हैं, जिनमें नशे से दूर रहने और गलत चीजों से बचने की सलाह दी गई है।"

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि देश की विविधता में एकता की मिसाल भी पेश करता है।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

विंटर कार्निवल 2026 कब से कब तक चलेगा?
यह महोत्सव पांच दिनों तक चलेगा।
मुख्य अतिथि कौन हैं?
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले