रूस का युद्धविराम ऐलान: 8 से 10 मई तक यूक्रेन में सीजफायर, पुतिन का आदेश
रूस के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार, 7 मई को घोषणा की कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर 8 मई की आधी रात से 10 मई तक यूक्रेन के साथ जारी संघर्ष में एकतरफा युद्धविराम (सीजफायर) लागू किया जाएगा। सरकारी रूसी न्यूज एजेंसी टास के अनुसार, यह निर्णय द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत लोगों की जीत की 81वीं वर्षगांठ के समारोह के उपलक्ष्य में लिया गया है।
युद्धविराम की घोषणा का आधार
रूसी रक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक बयान में कहा कि रूसी संघ के राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों के सुप्रीम कमांडर व्लादिमीर पुतिन के फैसले के अनुसार, महान देशभक्ति युद्ध में सोवियत लोगों की जीत की 81वीं वर्षगांठ के समारोह के दौरान यह सीजफायर घोषित किया जाता है। यह ऐसे समय में आया है जब मॉस्को में 9 मई को होने वाली विक्ट्री परेड को लेकर तनाव चरम पर था।
जेलेंस्की की चेतावनी और यूरोपीय समिट
4 मई को येवरेन में आयोजित 8वें यूरोपीय पॉलिटिकल कम्युनिटी समिट में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा था कि इस बार रूस की विक्ट्री परेड में शायद सैन्य उपकरण न दिखें। उन्होंने कहा,