रूस का आरोप: अमेरिका रूसी राजनयिकों के बच्चों को जबरन दे रहा नागरिकता, मास्को ने की मान्यता देने से इनकार
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने 4 मई 2026 को आरोप लगाया कि अमेरिका का स्टेट डिपार्टमेंट अमेरिका में जन्मे रूसी राजनयिकों के बच्चों को जबरन अमेरिकी नागरिकता दे रहा है — जो कि अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक नियमों और रूस-अमेरिका के बीच की स्थापित परंपराओं का खुला उल्लंघन है। यह आरोप रूसी बिजनेस अखबार 'वेदोमोस्ती' में प्रकाशित जखारोवा के एक लेख में लगाए गए हैं, जिसकी जानकारी सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने दी।
क्या है पूरा मामला
जखारोवा ने लिखा कि अमेरिकी अधिकारी 'जन्म के आधार पर नागरिकता' (Birthright Citizenship) और कांसुलर इम्युनिटी की सीमित व्याख्या का हवाला देकर अमेरिका में जन्मे रूसी कांसुलेट कर्मचारियों के बच्चों को स्वतः अमेरिकी नागरिक बना रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया,