28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

बुलढाणा में चलती बस में आग लगने से 30 यात्री सुरक्षित, बड़ा हादसा टला

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बुलढाणा में चलती बस में आग लगने से 30 यात्री सुरक्षित, बड़ा हादसा टला

सारांश

महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक प्राइवेट बस में आग लग गई, लेकिन यात्रियों ने समय पर सुरक्षित बाहर निकलकर एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया।

मुख्य बातें

बस में आग लगने से यात्रियों की सूझबूझ ने बड़ा हादसा टाला।
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट का शक।
अग्निशामक दल ने समय पर आग पर काबू पाया।

बुलढाणा, 7 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। इंदौर से अकोला जा रही एक प्राइवेट बस में अचानक आग लगने का मामला सामने आया। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 56 पर नांदुरा के निकट हुई। बस में लगभग 30 यात्री सवार थे, जिन्हें समय पर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना से बचा जा सका।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह प्राइवेट बस इंदौर से अकोला की ओर जा रही थी। सुबह जब बस नांदुरा के पास पहुंची, तभी अचानक बस के पिछले हिस्से से धुआं निकलने लगा और कुछ ही क्षणों में आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। इसकी जानकारी मिलते ही ड्राइवर और कंडक्टर ने तत्परता दिखाई और बस को सड़क के किनारे रोककर सभी यात्रियों को तुरंत बाहर निकाल लिया। कुछ ही समय में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बस का अधिकांश हिस्सा जलकर राख हो गया।

सूचना मिलने के पश्चात नांदुरा नगर परिषद के अग्निशामक दल की टीम मौके पर पहुंची और कठिनाईयों के बावजूद आग पर काबू पाया। इसके साथ ही, साई फाउंडेशन के स्वयंसेवक, एम्बुलेंस, और नंदुरा पुलिस स्टेशन के कर्मी भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्यों में सहायता की। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन बस को भारी नुकसान हुआ है। अग्निशामक दल ने प्रारंभिक जांच में बस में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई है। इस घटना के पीछे के सही कारणों की जांच नंदुरा पुलिस द्वारा की जा रही है।

ज्ञात हो कि 27 फरवरी को राजस्थान के जयपुर में भी इसी प्रकार की एक घटना घटित हुई थी। वहां राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम (आरएसआरटीसी) की एक चलती बस में आग लग गई थी। करीब 60 यात्री समय रहते बस से बाहर निकलने में सफल रहे और कोई हताहत नहीं हुआ था, हालांकि बस कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जल गई थी। यह बस जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टैंड से केकड़ी की ओर जा रही थी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बुलढाणा में बस में आग लगने का कारण क्या था?
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।
इस घटना में कितने यात्री थे?
बस में लगभग 30 यात्री सवार थे।
क्या इस घटना में कोई जनहानि हुई?
गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
अग्निशामक दल ने कब आग पर काबू पाया?
अग्निशामक दल ने सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
क्या पहले भी ऐसी कोई घटना हुई है?
हाँ, 27 फरवरी को राजस्थान के जयपुर में भी इसी प्रकार की घटना हुई थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले