31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

मध्‍य प्रदेश: पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम, सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही हैं महिलाएं

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
मध्‍य प्रदेश: पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम, सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही हैं महिलाएं

सारांश

बुरहानपुर में आयोजित पीएम विश्वकर्मा योजना के जागरूकता कार्यक्रम ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद की। जानें कैसे यह योजना उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

मुख्य बातें

पीएम विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।
कार्यक्रम में वित्तीय सहायता और मार्केटिंग की जानकारी दी गई।
महिलाएं आज अपने पैरों पर खड़ी हैं और परिवार के लिए योगदान कर रही हैं।
प्रशिक्षण के बाद महिलाएं अपने उत्पादों का निर्माण और बिक्री कर रही हैं।
सरकार की योजनाएं समाज में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।

बुरहानपुर, 24 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। केंद्र सरकार के एमएसएमई मंत्रालय के तहत एमएसएमई विकास कार्यालय इंदौर ने जिला प्रशासन बुरहानपुर के सहयोग से पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

यह कार्यक्रम जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया, जिसमें उद्यमिता विकास, वित्तीय सहायता, ई-कॉमर्स, कौशल उन्नयन, मार्केटिंग रणनीतियों और लोन प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाना था।

इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ सृजन वर्मा ने उपस्थित लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने लाभार्थियों को प्रेरित किया कि वे प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता का सही उपयोग कर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएं। इस दौरान दर्जी वर्ग के लाभार्थियों को भारतीय डाक के माध्यम से टूल किट और प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिए गए। साथ ही, भारतीय डाक और पेटीएम द्वारा लाभार्थियों को निशुल्क क्यूआर कोड भी प्रदान किए गए, ताकि वे डिजिटल भुगतान प्रणाली से जुड़ सकें और अपने उत्पादों की बिक्री को आसान बना सकें।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा लगभग 200 हितग्राहियों ने सक्रिय भागीदारी की।

कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करती हैं, जिन्होंने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए अनेक योजनाएं शुरू कीं। महिलाओं ने बताया कि वे आज आत्मनिर्भर बनकर अपने पैरों पर खड़ी हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में योगदान दे रही हैं।

लाभार्थी महिला रंजना प्रकाश पवार ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में बताया कि उन्हें पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत प्रशिक्षण और टूल किट प्राप्त हुआ है। यह योजना महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वे घर पर ही फाइबर से झाड़ू और टोकनी जैसे उत्पाद तैयार कर रही हैं और उनकी मार्केटिंग भी स्वयं कर रही हैं। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया।

एक अन्य लाभार्थी महिला सीमा रुपेश वर्मा ने बताया कि उन्होंने भी जिला पंचायत के माध्यम से विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण लिया है, जिससे उन्हें काफी लाभ मिला है। सरकार द्वारा महिलाओं के हित में शुरू की गई योजनाएं उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं और वे अब आत्मविश्वास के साथ अपना काम कर पा रही हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पीएम विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य क्या है?
इस योजना का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाना है।
कार्यक्रम में किन विषयों पर चर्चा की गई?
कार्यक्रम में उद्यमिता विकास, वित्तीय सहायता, ई-कॉमर्स, कौशल उन्नयन, मार्केटिंग रणनीतियों और लोन प्रक्रिया पर चर्चा की गई।
इस कार्यक्रम का आयोजन किसने किया?
इस कार्यक्रम का आयोजन केंद्र सरकार के एमएसएमई मंत्रालय के अंतर्गत एमएसएमई विकास कार्यालय इंदौर ने जिला प्रशासन बुरहानपुर के सहयोग से किया।
लाभार्थियों को क्या सहायता दी गई?
लाभार्थियों को टूल किट, प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, और निशुल्क क्यूआर कोड जैसी सहायता प्रदान की गई।
महिलाएं इस योजना से कैसे लाभान्वित हो रही हैं?
महिलाएं इस योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन रही हैं और अपने उत्पादों की मार्केटिंग कर रही हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 दिन पहले
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 1 सप्ताह पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले