10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चुनाव आयोग की गलतियों से लाखों लोग प्रभावित हो रहे हैं? : मनोज झा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चुनाव आयोग की गलतियों से लाखों लोग प्रभावित हो रहे हैं? : मनोज झा

सारांश

मनोज झा ने चुनाव आयोग की गलतियों को उजागर करते हुए कहा है कि इससे लाखों लोग प्रभावित हो रहे हैं। तेजस्वी यादव द्वारा लगाए गए आरोपों पर चर्चा करते हुए, उन्होंने आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। यह मामला बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ लाने वाला है।

मुख्य बातें

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है।
लाखों लोग गलतियों के कारण प्रभावित हो रहे हैं।
तेजस्वी यादव के आरोपों पर डिप्टी सीएम की प्रतिक्रिया महत्वपूर्ण है।

नई दिल्ली, 10 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद मनोज झा ने रविवार को चुनाव आयोग पर कई गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर लगाए गए आरोपों के संदर्भ में कहा कि आयोग बड़े पैमाने पर गलतियां कर रहा है, जिससे लाखों लोग प्रभावित हो रहे हैं।

तेजस्वी यादव का दावा है कि डिप्टी सीएम के पास लखीसराय जिले के लखीसराय विधानसभा क्षेत्र और पटना जिले के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता पहचान पत्र मौजूद हैं।

राजद सांसद मनोज झा ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह गलती आयोग की है, जिसने विजय सिन्हा के आवेदन को हटाया नहीं, और ऐसी गलतियों की वजह से लाखों लोग प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पहले जब तेजस्वी यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, तब कई सवाल उठाए गए थे। यह अराजकता गरीबों, दलितों, अल्पसंख्यकों और पिछड़े वर्गों को निशाना बनाकर किए जा रहे गहन संशोधन और विलोपन अभियान का हिस्सा है।

राजद सांसद ने कहा कि आयोग बिना कोई स्पष्टता दिए नाम हटा रहा है। कोई ईपीआईसी नंबर नहीं दिया गया है। इस पर चुनाव आयोग को गंभीरता से विचार करना चाहिए। मनोज झा ने सवाल उठाया कि असली मुद्दा यह है कि किसके इशारे पर यह फर्जी कवायद चल रही है? यही बात तेजस्वी ने बिहार की जनता की ओर से उठाई है।

इससे पहले, तेजस्वी के आरोपों पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि झूठ की बुनियाद पर राजनीति करने वालों को जनता हमेशा जवाब देती है। 'जंगलराज के युवराज' तेजस्वी यादव ने मुझ पर दो ईपीआईसी नंबर रखने का आरोप लगाया है। मैं स्पष्ट कर दूं कि मैं हमेशा एक ही जगह से वोट करता आया हूं और करूंगा।

उन्होंने आगे कहा कि पहले मेरा और मेरे परिवार का नाम पटना में था। अप्रैल 2024 में मैंने लखीसराय विधानसभा में नाम जोड़ने और पटना (बांकीपुर) से नाम विलोपित करने का आवेदन किया। 30 अप्रैल 2024 को ऑनलाइन विलोपन फॉर्म भरा, लेकिन 27 जून 2024 को प्रशासनिक कारणों से रिजेक्ट कर दिया गया। इसके बाद मैंने बीएलओ को बुलाकर लिखित आवेदन दिया और उसकी रसीद मेरे पास है। पिछली बार भी मैंने केवल लखीसराय से ही वोट डाला था।

संपादकीय दृष्टिकोण

और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मनोज झा ने चुनाव आयोग पर क्या आरोप लगाए?
मनोज झा ने कहा कि चुनाव आयोग बड़ी मात्रा में गलतियां कर रहा है, जिससे लाखों लोग प्रभावित हो रहे हैं।
तेजस्वी यादव का आरोप क्या है?
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के पास दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता पहचान पत्र हैं।
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या प्रतिक्रिया दी?
उन्होंने कहा कि झूठ की बुनियाद पर राजनीति करने वालों को जनता हर बार जवाब देती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 12 महीने पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले