1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सीएम योगी के नेतृत्व में महिलाओं को नए अवसर मिलेंगे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सीएम योगी के नेतृत्व में महिलाओं को नए अवसर मिलेंगे?

सारांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूहों को ग्रामीण महिलाओं के विकास का माध्यम बनाया जा रहा है। दो लाख लाभार्थी परिवारों को समूह से जोड़ने की योजना के तहत यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी। जानें कैसे यह कदम यूपी की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा।

मुख्य बातें

महिलाओं का सशक्तिकरण आर्थिक उन्नति समूहों के माध्यम से रोजगार सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन स्थानीय उत्पादों को उचित मूल्य

लखनऊ, 22 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को विकास की धुरी बनाया जा रहा है। स्टार्ट-अप फंड, रिवॉल्विंग फंड और कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक संबल देकर प्रदेश को नए ग्रोथ इंजन की दिशा में आगे बढ़ाने की तैयारी है। इसी क्रम में पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारक एवं अंत्योदय कार्डधारकों के करीब दो लाख लाभार्थी परिवारों को समूहों से जोड़ा जाएगा।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को समूह सखी, बैंक सखी, ड्रोन सखी और आजीविका सखी जैसी जिम्मेदार भूमिकाएं दी जाएंगी। इससे जहां महिलाओं की आय बढ़ेगी, वहीं सरकारी योजनाओं का लाभ भी गांव-गांव तक प्रभावी ढंग से पहुंचेगा।

योगी सरकार पात्र गृहस्थी और अंत्योदय राशन कार्डधारकों के करीब दो लाख लाभार्थी परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने जा रही है। इसके साथ ही ‘वीबी जीरामजी’ कार्ड धारकों और जीरो पावर्टी अभियान के तहत चिन्हित 6.67 लाख परिवारों की महिलाओं को भी स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने का अभियान तेज किया गया है।

ग्रामीण महिलाओं को आवश्यकतानुसार ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिसे सरल किस्तों में चुकाने की छूट होगी, ताकि वे बिना आर्थिक दबाव के स्वरोजगार शुरू कर सकें। वहीं, प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में महिलाओं को समूह से जोड़ने के लिए मेगा कैंपेन चलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट विजन है कि ग्रामीण परिवारों को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से सीधे बाजार से जोड़ा जाए, ताकि स्थानीय उत्पादों को उचित मूल्य मिल सके। योगी सरकार का मानना है कि सशक्त महिला ही सशक्त परिवार, सशक्त गांव और सशक्त उत्तर प्रदेश की आधारशिला है। यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ विकसित यूपी के लक्ष्य को नई गति देगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाने में सहायक होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह कदम विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
RashtraPress
1 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

स्वयं सहायता समूह क्या हैं?
स्वयं सहायता समूह (SHG) एक छोटे समूह होते हैं जिसमें महिलाएं एक साथ मिलकर बचत करती हैं और ऋण प्राप्त करती हैं।
इस योजना का मुख्य लक्ष्य क्या है?
इस योजना का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है।
कितने परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा?
करीब दो लाख लाभार्थी परिवारों को इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले