28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

सीएम योगी का ऐलान: बाहरी हस्तक्षेप को नहीं मिलेगी अनुमति, टाटा मोटर्स की उपलब्धियों पर गर्व

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
सीएम योगी का ऐलान: बाहरी हस्तक्षेप को नहीं मिलेगी अनुमति, टाटा मोटर्स की उपलब्धियों पर गर्व

सारांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के टाटा मोटर्स प्लांट में 10 लाखवीं गाड़ी का उद्घाटन किया। यह पल केवल एक औद्योगिक उपलब्धि नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्य बातें

टाटा मोटर्स की 10 लाखवीं गाड़ी का उद्घाटन 15 अप्रैल को हुआ।
सीएम योगी ने बाहरी हस्तक्षेप से बचने की आवश्यकता बताई।
उत्तर प्रदेश को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करने के लिए प्रयासरत हैं।
टीमवर्क, कृतज्ञता और ईमानदारी पर जोर दिया गया।
टाटा ग्रुप की कार्यसंस्कृति परिवार जैसी है।

लखनऊ, 15 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को टाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट में 10 लाखवीं गाड़ी का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे केवल एक औद्योगिक उपलब्धि नहीं, बल्कि राज्य को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

सीएम योगी ने कहा कि 34 वर्षों की यह यात्रा टाटा के ट्रस्ट और उत्तर प्रदेश की बदलती कार्यसंस्कृति, मजबूत बुनियादी ढांचे और निवेश के अनुकूल माहौल का प्रमाण है। कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने औद्योगिक उपलब्धियों के साथ-साथ कार्यसंस्कृति के मूल सिद्धांतों को भी साझा किया।

उन्होंने कहा कि किसी भी समूह या संस्थान की सफलता का आधार टीमवर्क, कृतज्ञता और ईमानदारी है। हर कर्मचारी को अपने कर्तव्यों का पालन पूरी प्रतिबद्धता के साथ करना चाहिए, क्योंकि यही भावना दीर्घकालिक व्यक्तिगत और संस्थागत प्रगति को सुनिश्चित करती है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी संगठन को मजबूत बनाए रखने के लिए बाहरी हस्तक्षेप से बचना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने चेताया कि 'बिगाड़ने वाले बहुत मिलते हैं, लेकिन बनाने वाले बहुत कम होते हैं', इसलिए हर कर्मचारी की जिम्मेदारी है कि वह संगठन को एक परिवार की तरह समझे और सकारात्मक कार्यसंस्कृति को आगे बढ़ाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए कृतज्ञता का भाव जरूरी है। यह समझना आवश्यक है कि किस समूह के कारण हम आगे बढ़ रहे हैं और जो देश के विकास में निरंतर योगदान दे रहा है। हर कर्मचारी को टीमवर्क, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। किसी भी स्थिति में बाहरी तत्वों को समूह या प्लांट के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने टाटा ग्रुप की कार्यसंस्कृति का उल्लेख करते हुए कहा कि यह समूह अपने कार्मिकों के साथ परिवार जैसा संबंध रखता है।

उन्होंने कहा कि आज का यह क्षण हम सभी के लिए गर्व और प्रसन्नता का प्रतीक है, जब 34 वर्षों की गौरवशाली यात्रा तय करते हुए टाटा मोटर्स ने लखनऊ प्लांट से 10 लाखवीं बस को लॉन्च किया। यह उपलब्धि केवल एक औद्योगिक क्रांति नहीं है, बल्कि यह उस ऐतिहासिक उड़ान का लॉन्च पैड है, जो भारत और उत्तर प्रदेश को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित कर रही है। यह 'माइलस्टोन मोमेंट' नए भारत और नए उत्तर प्रदेश की उस उड़ान का प्रतीक है, जो निरंतर विकास और खुशहाली को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

मोमेंटम की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल एक 'एम' नहीं, बल्कि 'मास' और 'वेलोसिटी' का समन्वय है। जहां द्रव्यमान होता है, वहां गति स्वतः उत्पन्न होती है। उत्तर प्रदेश के संदर्भ में यह 'मासेस' 25 करोड़ की विशाल जनसंख्या और 56 प्रतिशत युवा वर्कफोर्स के रूप में सामने आता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप राज्य सरकार इस जनशक्ति को स्किल, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी से जोड़कर उद्योग-तैयार वर्कफोर्स में परिवर्तित कर रही है।

उन्होंने 'वी' यानी वेलोसिटी को डबल इंजन सरकार की डबल स्पीड का प्रतीक बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास का मोमेंटम अब केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वह धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। तेजी से विकसित हो रहा आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर कनेक्टिविटी मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए मजबूत आधार तैयार कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 9 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश पहचान के संकट और सुरक्षा चुनौतियों से जूझ रहा था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज प्रदेश ने एक नई दिशा प्राप्त की है। प्रदेश अब औद्योगिक प्रगति की नई दिशा देते हुए निवेश और उत्पादन के लिए एक आकर्षक केंद्र बन रहा है। प्रदेश में इस समय देश के कुल एक्सप्रेसवे का लगभग 55 प्रतिशत हिस्सा मौजूद है।

उन्होंने कहा कि बचपन से लेकर आज तक टाटा की बसों और अन्य भारी वाहनों के माध्यम से लोगों की यात्राओं को हर भारतीय ने देखा है। यही कारण है कि टाटा ग्रुप आज देश में विश्वास का प्रतीक बन चुका है। 'टाटा मतलब ट्रस्ट' केवल एक धारणा नहीं है, बल्कि करोड़ों लोगों का अनुभव है। यह भरोसा उस टीमवर्क का परिणाम है, जिसने टाटा को गुणवत्ता और विश्वसनीयता के प्रतीक के रूप में स्थापित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुकूल इंफ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षा और सुविधाओं के बल पर टाटा मोटर्स का लखनऊ प्लांट 34 वर्षों में निरंतर विकसित होकर नई सोच और तकनीकी प्रगति का उत्कृष्ट उदाहरण बना है। 10 लाखवीं बस, 200 किमी रेंज जैसी आधुनिक तकनीक पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा दे रही है। यह संयंत्र रोजगार और स्किल डेवलपमेंट का प्रमुख केंद्र बनकर युवाओं को अवसर प्रदान कर रहा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि राज्य के विकास में टीमवर्क और कृतज्ञता के महत्व को भी उजागर करती हैं।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टाटा मोटर्स की 10 लाखवीं गाड़ी का उद्घाटन कब हुआ?
यह उद्घाटन 15 अप्रैल को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया।
सीएम योगी ने बाहरी हस्तक्षेप के बारे में क्या कहा?
उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में बाहरी तत्वों को समूह या प्लांट के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
उत्तर प्रदेश को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं?
राज्य सरकार औद्योगिक प्रगति, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश के अनुकूल माहौल को बढ़ावा दे रही है।
टाटा ग्रुप की कार्यसंस्कृति क्या है?
टाटा ग्रुप अपने कर्मचारियों के साथ परिवार जैसा संबंध रखता है, जो सकारात्मक कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देता है।
उत्तर प्रदेश के विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी का दृष्टिकोण क्या है?
मुख्यमंत्री योगी का दृष्टिकोण टीमवर्क, कृतज्ञता और ईमानदारी पर आधारित है, जो दीर्घकालिक सफलता का आधार बनता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले